डबिंग आर्टिस्ट मोना घोष को बिपाशा बसु ने दी थी धमकी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)  
मूवीज़

डबिंग आर्टिस्ट मोना घोष को बिपाशा बसु ने दी थी धमकी, बोलीं 'मैं तुम्‍हें जान से मार दूंगी...'

Bipasha Basu Threaten To Kill Dubbing Artist Mona Ghosh: एक समय ऐसा था, जब मेकर्स फिल्म में एक्ट्रेसेस की आवाज को दूसरे वॉइस आर्टिस्ट से डब करवाया करते थे। उन्हीं में से एक मशहूर डबिंग आर्टिस्ट हैं मोना घोष। अपने करियर में उन्होंने कई बड़ी एक्ट्रेसेस की आवाज निकाली। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके काम की वजह से कई एक्ट्रेसेस उनसे नफरत करती थीं। वहीं एक हसीना ने तो उन्हें जान से मारने तक की भी धकमी दे दी थी।

निक्की राय

Bipasha Basu Threaten To Kill Dubbing Artist Mona Ghosh: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो बहुत ही टेलेंटेड मानी जाती हैं। कुछ एक्ट्रेसेस अपनी आवाज के लिए जानी जाती हैं,लेकिन एक समय ऐसा था, जब मेकर्स फिल्म में एक्ट्रेसेस की आवाज को दूसरे वॉइस आर्टिस्ट से डब करवाया करते थे। उन्हीं में से एक मशहूर डबिंग आर्टिस्ट हैं मोना घोष। अपने करियर में उन्होंने कई बड़ी एक्ट्रेसेस की आवाज निकाली। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके काम की वजह से कई एक्ट्रेसेस उनसे नफरत करती थीं। वहीं एक हसीना ने तो उन्हें जान से मारने तक की भी धकमी दे दी थी।

कई एक्ट्रेसेस को कर चुकी हैं डब

मोना घोष ने अपने पूरे करियर में दीपिका पादुकोण से लेकर नरगिस फखरी, रानी मुखर्जी, अमीषा पटेल और बिपाशा बसु जैसी कई बड़ी एक्ट्रेसेस की आवाज निकाल चुकी हैं। मोना ने हाल ही में यूट्यूब चैनल 'मोटर माउथ' को दिए अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने जिन-जिन एक्ट्रेसेस को डब किया है, वो सभी उनकी आवाज पर किस तरह से रिएक्ट कर चुकी हैं। उन्होंने ये भी बताया कि 'जिस्म', 'राज', 'फुटपाथ' और 'गुनाह' जैसी फिल्मों में उन्होंने बिपाशा के लिए डबिंग की है। यह भी देखें-चाची आलिया भट्ट को सर्पोट करना नव्या नंदा को पड़ा भारी, फैंस ने लगा दी क्लास, बोले ‘अब मामी को भी…’

आवाज पसंद ना आने पर मिली धमकी

मोना घोष बताती हैं कि सभी एक्ट्रेस के उनकी आवाज पर अलग-अलग रिएक्शन होते हैं। कुछ एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं पता तुम ऐसा कैसे कर लेती हो। इसके अलावा एक एक्ट्रेस ने तो ये भी कह दिया था कि अगर तुमने मुझे दोबारा डब किया, तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगी। इस पर एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्हें ये धमकी किस एक्ट्रेस ने दी थी, तो उन्होंने बताया कि ऐसा उनके साथ बिपाशा ने किया था। वो आगे कहती हैं, 'बिपाशा को इस बात का अहसास नहीं है कि ये मेरा फैसला नहीं होता है। ये मेरा प्रोफेशन है अगर कोई मेरे पास काम लेकर आता है, तो मैं भला उसे क्यों नहीं करूंगी? मैं ये पूछने नहीं जाती कि क्या बिपाशा में आपकी आवाज डब कर सकती हूं?'

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल