चाची आलिया भट्ट को सपोर्ट करना नव्या नंदा को पड़ा भारी, फैंस ने लगा दी क्लास, बोले 'अब मामी को भी...'

Aishwarya Rai And Alia Bhatt At Paris Fashion Week: ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस फैशन वीक में अपना जलवा बिखेर रही हैं। आलिया भट्ट ने भी इस साल पेरिस फैशन वीक में अपना डेब्यू किया है। श्वेता नंदा की बेटी नव्या नंदा ने आलिया की इसको लेकर खूब तारीफें की, जिससे ऐश्वर्या राय के फैंस उन पर भड़क गए। नव्या ने कहीं ना कहीं अपनी मामी को नजरअंदाज कर दिया। जानिए पूरा मामला...
Aishwarya Rai fans troll Navya Nanda for supporting only alia bhatt at paris fashion week
चाची आलिया भट्ट को सर्पोट करना नव्या नंदा को पड़ा भारी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

Aishwarya Rai And Alia Bhatt At Paris Fashion Week: ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीत लेती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस विदेशों में अपना जलवा दिखा रही हैं। फिलहाल एक्ट्रेस पेरिस फैशन वीक में अपना जलवा बिखेर रही हैं। आलिया भट्ट ने भी इस साल पेरिस फैशन वीक में अपना डेब्यू किया है। श्वेता नंदा की बेटी नव्या नंदा ने आलिया की इसको लेकर खूब तारीफें की, जिससे ऐश्वर्या राय के फैंस उन पर भड़क गए। नव्या ने कहीं ना कहीं अपनी मामी को नजरअंदाज कर दिया। जानिए पूरा मामला...

आलिया भट्ट ने किया डेब्यू

24 सितंबर 2024 को पेरिस फैशन वीक में आलिया ने अपना शानदार डेब्यू किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी गॉर्जियस तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीर पर कमेंट करते हुए जया बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस कमेंट में नव्या ने अपनी चाची आलिया भट्ट की जमकर तारीफें कीं, लेकिन कहीं भी उन्होंने मामी ऐश्वर्या का जिक्र तक नहीं किया।

फैंस ने लगा दी क्लास

सोशल मीडिया यूजर्स नव्या के इस कमेंट पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करने लगे और फिर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। एक यूजर ने तो कमेंट में ये तक लिख दिया, 'चाची को तो बहुत सपोर्ट कर लिया अब मामी को भी कर लो।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'नव्या मिनी मिनी श्वेता है।' आपको बता दें कि नव्या के पिता आलिया भट्ट के कजिन हैं। इस नाते से वो उनकी चाची लगती हैं। हालांकि ट्रोल होने के बाद नव्या  नंदा ने अपना कमेंट डिलीट कर दिया। यह भी देखें-तिरुपति लड्डू मामले में अब कार्ति पर गुस्साए पवन कल्याण, साउथ फिल्म इंडस्ट्री को दे दी चेतावनी

बच्चन परिवार में खटपट का अंदेशा

ऐश्वर्या अब तक हर जगह अकेली नजर आ रही हैं। इस वजह से ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के बीच अनबन की खबरें फिर से तेज हो गई हैं। हालांकि अब तक इस मुद्दे पर परिवार या ऐश्वर्या ने कभी खुलकर मीडिया में बात नहीं की। वहीं, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की खबरें भी काफी समय से जोर पकड़े हुए है।