विवेक ओबेरॉय को भारी पड़ा सलमान खान से पंगा (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

Vivek Oberoi को भारी पड़ा Salman Khan से पंगा, हिट फिल्मों के बाद भी बर्बाद हुआ करियर

Birthday Special Vivek Oberoi: विवेक ओबरॉय आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ा एक खास किस्सा सुनाएंगे। एक समय पर विवेक ओबरॉय का नाम एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से जुड़ा था। इसके बाद विवेक को अपने करियर में कई परेशानियों को सामना भी करना पड़ा था। ऐश्वर्या की वजह से ही उनका पंगा सलमान खान से हुआ था। आइए जानें पूरा किस्सा......

निक्की राय

Birthday Special Vivek Oberoi: विवेक ओबरॉय आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर होने के साथ-साथ विवेक एक बेहतरीन बिजनेसमैन भी हैं। आज उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ा एक खास किस्सा सुनाएंगे। एक समय पर विवेक ओबरॉय का नाम एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से जुड़ा था। इसके बाद विवेक को अपने करियर में कई परेशानियों को सामना भी करना पड़ा था। ऐश्वर्या की वजह से ही उनका पंगा सलमान खान से हुआ था। आइए जानें पूरा किस्सा......

सलमान और ऐश्वर्या के थे चर्चे

साल 2002 खत्म होते-होते सलमान और ऐश्वर्या के बीच दूरी आने लगी थी। सलमान काफी पोजेसिव नेचर के थे। सलमान के इस नेचर के कारण उनसे दूरी बनाने के लिए ऐश्वर्या शूटिंग में बिजी रहने लगीं। उस वक्त ऐश्वर्या 'क्यों हो गया ना' की शूटिंग में बिजी थीं, तभी उनकी मुलाकात विवेक से हुई। धीरे-धीरे विवेक-ऐश्वर्या की नजदीकियां बढ़ने लगीं। इससे सलमान बहुत गुस्सा हुए और उन्होंने विवेक को धमकाया भी।

विवेक ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक ने 1 अप्रैल 2003 को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाए। विवेक ने आरोप लगाया कि आधी से ही सलमान ने उन्हें 40 फोन किए। उन्होंने विवेक को गालियां दी और जान से मारने से की भी धमकी दी।

ऐश्वर्या ने बना ली दूरी

कई रिपोर्ट्स के अनुसार, विवेक का इस तरह से प्रेस कॉन्फ्रेंस करना ऐश्वर्या को अच्छा नहीं लगा। इसके बाद दोनों के बीच दूरियां आने लगी। 2002 में आई फिल्म कंपनी से विवेक ने अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म ने उन्हें रातोरात स्टार बना दिया। इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला।

विवाद ने बर्बाद किया करियर

विवेक के करियर की शुरुआत कई हिट फिल्मों से हुई, लेकिन वक्त के साथ उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा। सलमान खान से विवाद के बाद उनके करियर ने नया मोड़ ले लिया। उन्हें कई रुकावटों का सामना करना पड़ा। आलम ये हुआ कि उन्हें उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से बाहर तक निकाल दिया जाता था। धीरे-धीरे उनका डाउनफॉल शुरु हो गया। इसका कारण आज भी सलमान खान को माना जाता है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट