नागा चैतन्य-समांथा के तलाक पर विवादित बयान के बाद कोंडा सुरेखा ने फिर लगाई आग (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

नागा चैतन्य-समांथा के तलाक पर विवादित बयान के बाद कोंडा सुरेखा ने फिर लगाई आग, बोलीं 'तलाक की वजह क्या...'

साउथ फिल्म स्टार नागा चैतन्य और समांथा रूथ प्रभु का तलाक एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कांग्रेसी नेता कोंडा सुरेखा ने फिर से एक और विवादित बयान दिया है। उनका कहना है उन्हें इन बातों का पता उनके सोर्सेज से चला है।

निक्की राय

नवभारत मनोरंजन डेस्क: नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु साउथ इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। ये दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। तलाक के बाद से ही दोनों को काफी सवालों का सामना करना पड़ा है। इन दोनों कांग्रेसी नेता कोंडा सुरेखा के एक बयान के कारण दोनों फिर से सुर्खियों में हैं। कांग्रेसी नेता कोंडा सुरेखा ने इनके तलाक और निजी जीवन को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा। यहां तक की पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें उनके विवादित बयान पर लताड़ा। उन्होंने ऐसा दावा किया था कि केटी रामा राव की वजह से सामंथा और नागा चैतन्य का तलाक हुआ है। इसके बाद कांग्रेसी नेता कोंडा सुरेखा ने अपने बयान पर माफी भी मांगी, लेकिन एक बार फिर उन्होंने नागा चैतन्य और सामंथा को लेकर विवादित बोल निकाले हैं।

इस बयान से मची थी हलचल

कोंडा सुरेखा ने बयान दिया कि केटी रामा राव ने नागार्जुन से ऐसी मांग की थी कि एन-कन्वेंशन सेंटर को टूटने से बचाने के लिए उन्हें अपनी बहू सामंथा को उनके पास भेजना होगा। सामंथा रुथ प्रभु ने ऐसा करने से इंकार कर दिया, जिस वजह से उनके बेटे ने उनकी बहू को तलाक दे दिया। इस विवादित बयान के बाद कोंडा रूकी नहीं। उन्होंने अब एक और ऐसा बयान दे दिया है, जिससे फिर से बवाल शुरु हो चुका है।

शादी क्यों टूटी बना सवाल

समांथा और नागा चैतन्य के तलाक पर विवादित बयान पर माफी मांगने के कुछ ही देर बाद कोंडा सुरेखा ने फिर से बयानबाजी शुरु कर दी। दूसरे बयान में कांग्रेसी नेता कहती हैं कोई नहीं जानता इन दोनों का तलाक क्यों हुआ है। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि उनका पिछला बयान उनके फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सोर्सेज के जरिए ही उन्हें मिला था। वो आगे कहती हैं, 'आजतक कोई नहीं जानता कि नागा चैतन्य और सामंथा अलग क्यों हुए। क्यों उन दोनों ने इस बात का कभी जवाब दिया। मैंने जो भी कहा है वो मुझे फिल्म इंडस्ट्री के सोर्सेज ही पता चला है।'

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, न्यूक्लियर से लेकर सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?