Which action of Rekha made Amitabh angry in the climax shot of Silsila know
Which action of Rekha made Amitabh angry in the climax shot of Silsila know

शूट में रेखा की किस हरकत से भड़क गए थे अमिताभ? जानें

अमिताभ बच्चन और रेखा ने भले ही दशकों से साथ काम न किया हो, भले ही वो एक-दूसरे के सामने आने से बचते हों, पर आज भी उनके रिश्ते की चर्चा होती है।
Published on
Updated on

अमिताभ बच्चन

image

अमिताभ बच्चन और रेखा ने भले ही दशकों से साथ काम न किया हो, भले ही वो एक-दूसरे के सामने आने से बचते हों, पर आज भी उनके रिश्ते की चर्चा होती है।

रेखा

image

दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। अमिताभ और रेखा ने साथ में कई हिट फिल्में दीं। इनमें से एक फिल्म रही यश चोपड़ा की 'सिलसिला', जिसमें जया बच्चन भी थीं।

क्लाइमैक्स शूट

image

लेकिन 'सिलसिला' के क्लाइमैक्स शूट के दौरान रेखा ने कुछ ऐसा कर दिया था कि अमिताभ का सारा गुस्सा जया बच्चन पर निकल गया था। वह बेचारी खड़ी रोती रहीं।

फिल्मसिटी में शूट

image

IMDb के मुताबिक, 'सिलसिला' का क्लाइमैक्स मुंबई फिल्मसिटी में शूट हो रहा था। एक आग वाला सीन था, जिसमें प्लेन क्रैश हो जाता है। उस आग में संजीव कुमार फंस जाते हैं और रेखा उन्हें बचाती दौड़ती हैं।

रेखा को घकेला

image

अमिताभ और जया बच्चन भी संजीव कुमार को बचाने लोकेशन पर पहुंचते हैं। लेकिन जब अमिताभ, संजीव कुमार को बचाने दौड़ते हैं, तो जया रेखा का हाथ कसकर पकड़ लेती हैं और उन्हें बाहर धकेल देती हैं।

एक ही टेक

image

कायदे से इसी तरह सीन शूट किया जाना था। लेकिन सीन शूट किए जाने से पहले रेखा ने कैमरामैन से कहा कि शॉट एक ही टेक में शूट किया जाए।

रेखा ने किया मना

image

रेखा ने कहा था कि वह उस सीन के लिए कोई रीटेक नहीं देंगी, फिर चाहे शॉट ढंग से लिया जाए या नहीं। वह चली जाएंगी।

फ्रेम से बाहर हुई जया

image

सीक्वेंस की शूटिंग शुरू हुई। जैसे ही जया बच्चन ने रेखा को धक्का दिया, तो उन्हें धकेलने के चक्कर में जया भी फ्रेम से बाहर चली गईं।  इसके बाद रेखा वहां से चली गईं और दोबारा शूट करने से मना कर दिया।

जया पर निकाला गुस्सा

image

अमिताभ ने आंखें तरेरते हुए जया को देखा और उनसे पूछा कि ऐसा क्या हुआ जो रेखा यूं चली गईं। जया रोने लगीं और अमिताभ से कहा कि उन्होंने रेखा से कुछ नहीं कहा है।

मनोरंजन की खबरें

Manoj Tiwari ex-wife had doubts about Shweta Tiwari there was discord in the house for her

Manoj Tiwari ex-wife had doubts about Shweta Tiwari there was discord in the house for her

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com