श्वेता तिवारी पर एक्स पति राजा चौधरी ने लगाए थे संगीन आरोप (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

श्वेता तिवारी पर एक्स पति राजा चौधरी ने लगाए थे संगीन आरोप, बोले 'मुझे राक्षस बनाया....सारी प्रॉपर्टी ले ली'

Raja Chaudhary On Shweta Tiwari: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने दो शादियां की थीं। उन्होंने पहली शादी राजा चौधरी से की थी, जो उनकी लव मैरिज थी। हालांकि ये शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई। ये दोनों शादी के 9 साल बाद ही अलग हो गए थे। श्वेता तिवारी को अपनी पहली शादी में बहुत दुख देखने पड़े। तलाक के बाद श्वेता ने राजा चौधरी पर कई संगीन आरोप लगाए। वहीं, राजा चौधरी भी इसमें पीछे नहीं हटे।

निक्की राय

Raja Chaudhary On Shweta Tiwari: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने दो शादियां की थीं। उन्होंने पहली शादी राजा चौधरी से की थी, जो उनकी लव मैरिज थी। हालांकि ये शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई। ये दोनों शादी के 9 साल बाद ही अलग हो गए थे। श्वेता तिवारी को अपनी पहली शादी में बहुत दुख देखने पड़े। तलाक के बाद श्वेता ने राजा चौधरी पर कई संगीन आरोप लगाए। वहीं, राजा चौधरी भी इसमें पीछे नहीं हटे।

कैसे हुई थी श्वेता और राजा की मुलाकात

टेली टॉक इंडिया से बातचीत में राजा चौधरी ने बताया था कि श्वेता से उनकी मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी। पहले इन दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर इन्हें प्यार हुआ। हालांकि बताया जाता है कि श्वेता के घर वाले इस शादी के खिलाफ थे। वो नहीं चाहते थे कि श्वेता तिवारी राजा चौधरी से शादी करें, लेकिन उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर राजा चौधरी से शादी की। इसके बाद उन्हें एक बेटी हुई।

क्यों टूटी श्वेता तिवारी की शादी?

राजा ने अपने इंटरव्यू में बताया कि कसौटी जिंदगी के दौरान श्वेता तिवारी को सलाह देने वाले कई लोग आ चुके थे। उन्हें लगने लगा कि अब मैं फेमस हो चुकी हूं, तो इसके साथ क्यों रहूं। उस दौरान श्वेता अपनी शादी से ज्यादा अपने करियर पर ध्यान देने लगी थीं। वो 16-17 घंटों तक काम करती थीं और मेरे लिए उनके पास समय ही नहीं बचा था। ऐसे हमारे बीच दूरी आने लगी। यह भी देखें-जैकी भगनानी के पिता प्रोड्यूसर वासु भगनानी हुए लंदन फरार, नेटफ्लिक्स से पैसों का था ‍लेन-देन, जानें पूरा मामला

उसने मुझे राक्षस बना दिया

श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए। इस पर राजा चौधरी ने इन्हें बेमतलब का बताया। उन्होंने कहा, कोर्ट जाने पर 2-4 झूठे केस लगाए जाते हैं। ये केस ऐसे चला की मुझे राक्षस ही बना दिया गया। इतना ही नहीं बल्कि उसने तो तलाक के बाद मेरी सारी प्रॉपटी भी हड़प ली। मेरे पास रहने के लिए सिर्फ एक फ्लैट बचा था।

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल