The Kandahar Hijack IC 814 Controversy: साल 1999 के कंधार प्लेन हाईजैक की घटना पर आधारित सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीरीज को लेकर विवाद शुरु हो चुका है। पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन हरकत-उल-मुजाहिदीन द्वारा इंडियन एयरलाइंस के विमान को हाइजेक करने की घटना पर आधारित इस सीरीज पर सरकार ने सवाल खड़े किए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड को समन भेजा गया है। साथ ही इस पर क्लियरिफिकेशन भी मांगा गया है।
वो पांच आतंकवादी जिन्होंने प्लेन को हाइजेक किया था वो इस्लाम से ताल्लुक रखते थे। पांचों आतंकवादियों का नाम इब्राहिम अख्तर, शाहिद अख्तर, सन्नी अहमद, ज़हूर मिस्त्री और शाकिर था। विवाद इसी बात को लेकर शुरु हुआ कि सीरीज में इन आतंकवादियों के नाम बदलकर भोला और शंकर रख दिया गया है। मेकर्स की इस गलती को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स बवाल काट रहे हैं। अब इस सीरीज के बायकॉट की मांग भी उठ रही है।
वेब सीरीज में नामों के साथ की गई छेड़छाड़ को लेकर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मेकर्स को समन भेजा है। इसके साथ ही सरकार ने नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल को मंगलवार तक विवादित मुद्दे पर क्लेरिफिकेशन देने के लिए उनके समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'आईसी 814' फ्लाइट के कैप्टन देवी शरण और पत्रकार सृंजॉय चौधरी की किताब 'फ्लाइट इनटू फियर: द कैप्टन स्टोरी' पर अधारित है। बता दें कि वेब सीरीज आईसी 814: द कंधार हाईजैक 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी। सीरीज के अंदर इसमें मौजूद आतंकियों को चीफ, डॉक्टर, बर्गर, भोला और शंकर नाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें-Divorce की खबरों के बीच साथ नजर आए Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai, दुबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने एक्स पोस्ट में आईसी 814 विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा-'सेंसरशिप हम जैसे उन लोगों के लिए ही है, जो देश के टुकड़े होते नहीं देखना चाहते।'