बॉलीवुड

युध्रा के नए पोस्टर में दिखा सिद्धांत चतुर्वेदी का खूंखार अवतार, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

सिद्धांत चतुर्वेदी की अपकमिंग फिल्म 'युध्रा' का नया पोस्टर जारी हुआ है। साथी फिल्म की रिलीजिंग डेट कभी ऐलान कर दिया गया है। फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। पोस्ट देखकर ही अंदाजा लग रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म के लिए एक्टर ने कितनी मेहनत की है। 

अनिल सिंह

मुंबई: सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन के अपकमिंग फिल्म युध्रा' 20 सितंबर 2024 को रिलीज होगी। फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें रिलीजिंग डेट का ऐलान किया गया है। साथ ही सिद्धांत चतुर्वेदी खून से लथपथ और हाथ में बंदूक लिए हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट की अपकमिंग फिल्म युध्रा' एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जो अभी से ही सुर्खियों में आ गई है। दरअसल फिल्म का नया पोस्टर जारी हुआ है। पोस्टर जारी होने के साथ ही फिल्म दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। दरअसल दर्शक ये जानना चाहते हैं कि फिल्म की कहानी क्या है और इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहन की भूमिका क्या होने वाली है। हालांकि इसके बारे में पहले ही पता चल गया है कि यह दोनों मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

एक्सेल इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं जबकि रवि उदयवार इस फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी भूमिका को दमदार तरीके से निभाने के लिए पहचाने जाते हैं। कहा ये भी गया है कि इस फिल्म में एक्शन सीन के लिए उन्होंने किकबॉक्सिंग और जिउ- जित्सु की कड़ी ट्रेनिंग ली है और एक्टर की मेहनत पोस्टर में साफ नजर आ रही है। अब देखना यह होगा कि फिल्म में उनका अभिनय दर्शकों को कितना पसंद आता है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत