बॉलीवुड

रश्मिका मंदाना एक्सीडेंट के बाद खा रही हैं मोदक, एक्ट्रेस ने जारी की हेल्थ अपडेट और सलाह

रश्मिका मंदाना ने माइनर एक्सीडेंट के बारे में जानकारी दी है। जिसके बाद उनके फैंस चिंतित हो गए हैं और कमेंट में उनका हाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। खुद रश्मिका ने अपनी हेल्थ अपडेट दी है और लोगों को सलाह भी दी है।

अनिल सिंह

मुंबई: रश्मिका मंदांना जल्दी एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आएंगी। लेकिन काफी दिनों से वह लाइमलाइट से दूर हैं। अब पता चला है कि वो उपचार ले रही थीं। अचानक से उनके एक्सीडेंट की खबर आई तो फैंस चिंतित हो उठे। माइनर एक्सीडेंट की जानकारी खुद रश्मिका मंदाना ने दी है और साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया है कि स्वास्थ्य अनमोल है। और ऐसे में सभी को अपना ख्याल रखना चाहिए।

रश्मिका मंदांना ने 9 सितंबर को अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें अजीब सा चेहरा बनाते हुए वह नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा हुआ है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका एक्सीडेंट हुआ था। उन्होंने लिखा हेलो दोस्तों, कैसे हैं आप, मुझे पता है कि लंबे समय से न पब्लिकली दिखाई दी हूं, ना सोशल मीडिया पर आई हूं। काफी लंबा समय बीत गया है। पिछले महीने में बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रह पाई। इसकी वजह था एक एक्सीडेंट फिलहाल मैं ठीक हो रही हूं।

इतना ही नहीं रश्मिका मंदाना में आगे यह भी बताया कि डॉक्टर के कहने पर वह इलाज ले रही है और वह घर पर हैं पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं और सुपर एक्टिव होने के फेस में आ गई हैं। चोट से उबर के लिए आप सभी मुझे शुभकामनाएं दें और हमेशा अपना ख्याल रखने की प्रायोरिटी बनाए रखें। क्योंकि जीवन बहुत नाजुक और छोटा है। हम नहीं जानते कि कल क्या होगा। इसलिए हर दिन खुशी को चुनें। उन्होंने यह भी अपडेट दी कि वह इस दौरान ढेर सारे मोदक भी खा रही हैं। रश्मिका मंदांना की अपडेट वाली पोस्ट पर फैंस ने ढेर सारे कॉमेंट्स किए हैं और वह उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

रश्मिका मंदांना कि अगर बात करें तो वह अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा में नजर आई थी। जिसके बाद उन्हें नेशनल क्रश का खिताब दिया गया। अब वह फिल्म पुष्पा 2 में एक बार फिर अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। वहीं वह सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर को लेकर भी सुर्खियों में है और विक्की कौशल की फिल्म छावा में भी हो अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश