Deepika-Ranveer से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे Mukesh Ambani, नन्हीं परी को दिया आशीर्वाद

Mukesh Ambani Meets Deepika And Ranveer: दीपिका ने अपने बच्चे को एचएन रिलायंस अस्पताल में जन्म दिया। रिपोर्ट्स की मानें, तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी अस्पताल में दीपिका और रणवीर के नए मेहमान से मिलने पहुंचे। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मुकेश अंबानी एचएन रिलायंस अस्पताल के परिसर में आते दिख रहे हैं।
Mukesh Ambani reached the hospital to meet Deepika padukone Ranveer singh blessed the new born baby
Deepika-Ranveer से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे Mukesh Ambani (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

Mukesh Ambani Meets Deepika And Ranveer: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर को एक नन्हीं मेहमान ने जन्म लिया। दीपिका ने अपने इस बच्चे को एचएन रिलायंस अस्पताल में जन्म दिया। रिपोर्ट्स की मानें, तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी अस्पताल में दीपिका और रणवीर के नए मेहमान से मिलने पहुंचे। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मुकेश अंबानी एचएन रिलायंस अस्पताल के परिसर में आते दिख रहे हैं।

बेबी गर्ल का किया स्वागत

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर, 2024 को अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करके अपनी नन्ही मेहमान का स्वागत किया। कपल के इस पोस्ट पर फैंस और बड़े-बड़े सेलेब्स ने उनको बधाई दी।

मुकेश अंबानी ने की मुलाकात

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एचएन रिलायंस अस्पताल में दीपिका और उनकी नवजात बेटी से मुलाकात पहुंचे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुरक्षा वाहन और निजी कारें देखी जा सकती हैं। इससे अंबानी परिवार और इस कपल के बीच की नजदीकियों का पता चलता है। इससे पहले रणवीर की बहन रितिका भवनानी भी उनसे मुलाकात करने अस्पताल पहुंची थी।

छह साल किया डेट

करीब छह साल की डेटिंग के बाद, इस जोड़े ने 14 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। इस साल फरवरी में दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। हालांकि इंटरनेट पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया। कुछ लोग उनकी प्रेग्नेंसी को फेक बता रहे थे। इस पर कभी भी कपल ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया।

सिंघम अगेन में नजर आएगा कपल

फिलहाल कपल अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें, तो दीपिका और रणवीर जल्दी ही अपनी अपकमिंग मूवी सिंघम अगेन में दिखाई देने वाले हैं। ये फिल्म दिवाली के आसपास रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com