दीपिका पादुकोण (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)  
बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण ने डेब्यू फिल्म के लिए झेली ट्रोलिंग, 17 साल बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी बेटी की परवरिश में लगी हुई है। दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती है। इसी बीच दीपिका पादुकोण का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी बेटी की परवरिश में लगी हुई है। दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती है। इसी बीच दीपिका पादुकोण का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने डेब्यू फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा कर रही हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने हफिंगटन पोस्ट और थ्राइव ग्लोबल की फाउंडर और सीईओ एरियाना हफिंगटन को दिए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया था।

दीपिका पादुकोण ने एरियाना हफिंगटन को बताया कि जब मेरी पहली फिल्म ओम शांति ओम रिलीज हुई थी, काफी चर्चा हुई थी। कुछ लोगों ने मेरी तारीफ भी की थी। लेकिन कुछ बुरे रिव्यूज भी आए। मुझे खास तौर पर यह एक बुरा रिव्यू याद है, जिसने मुझे खुद पर काम करने के लिए प्रोत्साहन दिया। इसने मेरे एक्सेंट, डिक्शन, टैलेंट और काबिलियत में बताया है।

दीपिका पादुकोण ने आगे बताया कि नेगेटिविटी कभी-कभी एक अच्छी चीज होती है, यह इस बात पर डिपेंड करता है कि आप इसे किस तरह से लेते हैं। बड़ी तस्वीर यह है कि आप उस आलोचना के साथ क्या करते हैं, आप इसे पॉजिटिव तरिके से कैसे देखते हैं। बता दें कि लिव लव लाफ फाउंडेशन ने 2024 के लिव लव लाफ लेक्चर सीरीज का ऐलान किया है, जिसे दीपिका पादुकोण होस्ट करेंगी। इस बार, एरियाना हफिंगटन, जो थ्राइव ग्लोबल की फाउंडर और सीईओ हैं, इस शो में शामिल होंगी।

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बेबी गर्ल को जन्म दिया था। इसी के साथ दीपिका ने अपने बायो में मदरहुड को लेकर बड़ा अपडेट दिया था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा के बायो में लिखा है कि फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट। दीपिका के बायो का मतलब है कि खिलाओ। डकार लो। सो जाओ। दोहराओ। दीपिका के बायो से ये चीज साफ होता है कि एक्ट्रेस अपने मदरहुड को खूब एन्जॉय कर रही हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे