इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

Hardeep Puri Protest Indore: इंदौर में संविधान दिवस पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का विरोध, छात्र ने काफिले के सामने आकर लगाए 'गो बैक' के नारे, पुलिस ने हिरासत में लिया।
Hardeep Puri Go Back Student Protest Indore
हरदीप सिंह पुरी पहुंचे इंदौर, छात्र ने जताया विरोध (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • संविधान दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी इंदौर पहुंचे।

  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के खंडवा परिसर में छात्रों से किया संवाद।

  • मंत्री के कार्यक्रम में विरोध की तस्वीर भी आई सामने लगे गो बैक के नारे।

Hardeep Puri Go Back Student Protest Indore: संविधान दिवस के मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के खंडवा परिसर स्थित स्कूल ऑफ कॉमर्स में कार्यक्रम में उन्होंने स्टूडेंट्स से संवाल किया।

गौरतलब है कि हरदीप सिंह पुरी के इस कार्यक्रम में विरोध की तस्वीर भी देखने को मिली एक छात्र ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और हरदीप पुरी गो बैक के नारे लगाए।

पुरी के काफिले के सामने छात्र ने लगाए गो बैक के नारे

संविधान दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के खंडवा परिसर में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान एक छात्र ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्र ने पोस्टर दिखाते हुए काफिले के सामने पहुंचकर हरदीप पुरी गो बैक के नारे लगाए।

छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया

अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी एक्टिव हो गए। इंदौर भंवरकुआं थाना पुलिस ने छात्र के पास से पोस्टर छीनकर उसे जब्त कर लिया और उसे हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

Hardeep Puri Go Back Student Protest Indore
Branded Baba Exclusive: बकरी चराने वाला करण कुशवाहा कैसे बना छतरपुर का नामी बाबा, कौन हैं अजय पाल महाराज?

हरदीप सिंह पुरी से छात्रा ने पूछा E-20 पेट्रोल पर सवाल

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से छात्रों ने ई-20 पेट्रोल को लेकर सवाल किया। गौरतलब है कि ई-20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण होता है। देश में एथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा देने के पीछे केंद्रीय सरकार का उद्देश्य कच्चे तेल के इम्पोर्ट पर निर्भरता कम करना और दूसरे ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विषयों पर अपने सवाल रखे। केंद्रीय मंत्री ने भी देश की ऊर्जा जरूरतों और सरकार की नीतियों को लेकर भी चर्चा की।

Hardeep Puri Go Back Student Protest Indore
छतरपुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पैदल जा रहा युवक बाल-बाल बचा, CCTV में कैद हुआ हादसा