December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

December Bank Holiday List: दिसंबर 2026 में यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। जानें विंटर वेकेशन की तारीखें और दिसंबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट।
December Public Holidays List
सांकेतिक तस्वीरSource- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • यूपी के परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक विंटर वेकेशन रहेगा।

  • बिहार में 25 से 31 दिसंबर और दिल्ली में 1 से 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।

  • केंद्रीय विद्यालयों में कई क्षेत्रों के लिए 23 दिसंबर से 11 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश निर्धारित है।

December Bank-School Holiday List: साल 2026 का आखिरी महीना दिसंबर कई त्योहारों, जयंती और खास अवसरों के साथ आ रहा है। इस महीने क्रिसमस से लेकर गुरु घासीदास जयंती, शेख मोहम्मद अब्दुल्ला जयंती और हजरत अली के जन्मदिन तक कई महत्वपूर्ण दिन पड़ेंगे। हालांकि, दिसंबर में आने वाली सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। इनमें से कुछ अवकाश केवल चुनिंदा राज्यों में मान्य हैं, जबकि कुछ खास समुदायों से जुड़े हैं।

वहीं स्कूलों के छुट्टी की बात करें तो उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों की तारीखें सामने आ चुकी हैं। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अंतिम फैसला शिक्षा विभाग के आदेश और मौसम की स्थिति के आधार पर हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों की सर्दियों की छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं, तो यहां राज्यवार जानकारी देख सकते हैं।

दिसंबर 2026 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर से शुरू होगा विंटर वेकेशन

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 के अनुसार, राज्य के परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 31 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक विंटर वेकेशन निर्धारित है। इस तरह छात्रों को कुल 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी। इसके बाद 15 जनवरी 2027 से स्कूल दोबारा खुलेंगे।

हालांकि, निजी स्कूल अपने शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक छुट्टियां तय कर सकते हैं। इसके अलावा, शीतलहर की स्थिति गंभीर होने पर जिला प्रशासन छुट्टियों की तारीखों में बदलाव भी कर सकता है।

December Public Holidays List
MP Holidays 2027 : सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, न्यू ईयर में मिलेंगी 121 दिन की छुट्टियां, देखें शेड्यूल

बिहार में 25 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

बिहार शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों के हॉलिडे कैलेंडर 2026 के अनुसार, राज्य में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे। छुट्टियां खत्म होने के बाद 1 जनवरी 2027 से नियमित कक्षाएं फिर शुरू होंगी।

दिल्ली में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन

दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) के शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 के अनुसार, राजधानी के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2027 तक सर्दियों की छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। इसके बाद 16 जनवरी 2027 से स्कूल खुलेंगे।

वहीं, दिल्ली के निजी स्कूलों में छुट्टियों का कार्यक्रम अलग हो सकता है। कुछ निजी स्कूलों में क्रिसमस के आसपास से ही शीतकालीन अवकाश शुरू होने की संभावना है।

केंद्रीय विद्यालयों में कब से शुरू होगी विंटर वेकेशन?

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए भी शीतकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार, देश के कई क्षेत्रों यानी विंटर और प्लेन रीजन में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में 23 दिसंबर 2026 से 11 जनवरी 2027 तक छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। हालांकि, अलग-अलग क्षेत्रों की जलवायु और परिस्थितियों के आधार पर केंद्रीय विद्यालयों में छुट्टियों की अवधि अलग हो सकती है।

विंटर वेकेशन की पूरी लिस्ट

December Public Holidays List
December Holidays 2026: महाराष्ट्र में दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर? देखें लिस्ट

दिसंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

दिसंबर 2026 में बैंक से जुड़े कामकाज की योजना बना रहे लोगों के लिए छुट्टियों की जानकारी रखना जरूरी है। इस महीने अलग-अलग राज्यों में कई क्षेत्रीय त्योहारों और विशेष अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 12 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 26 दिसंबर को चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। क्रिसमस के अवसर पर 25 दिसंबर को भी छत्तीसगढ़ को छोड़कर देशभर में बैंक अवकाश रहेगा। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, छत्तीसगढ़, हरियाणा और सिक्किम समेत कई राज्यों में स्थानीय अवसरों के अनुसार बैंक बंद रहेंगे।