अदनान शेख की बहन ने खोल दी सारी पोल (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

अदनान शेख की बहन ने खोल दी सारी पोल, बताया पढ़ाई करने पर बाल खींचकर करता था पिटाई

यूट्यूबर अदनान शेख इन दिनों काफी विवादों में हैं। उनकी बहन इफ्फत शेख लगातार उनके खिलाफ कई आरोप लगा रही हैं और उनसे जुड़े कई बड़े खुलासे कर चुकी हैं। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी पढ़ाई से नाखुश उनके भाई ने पढ़ने के लिए उनकी पिटाई भी की। देखिए पूरी रिपोर्ट...

निक्की राय

मुंबई: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अदनान शेख शादी के बाद से ही विवादों में घिरे हुए हैं। उनके खिलाफ उनकी बहन इफ्फत शेख ने ही मोर्चा खोला हुआ है। इफ्फत शेख ने अपने भाई अदनान शेख पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। साथ ही अदनान की बहन उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा चुकी हैं। टेलीटॉक को दिए अपने एक इंटरव्यू में अदनान की बहन इफ्फत शेख ने कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने भाई पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने उनके साथ कई बार मारपीट की है। उन्होंने बताया उनके भाई अदनान उनकी पढ़ाई के खिलाफ थे। उन्होंने उन्हें पढ़ने से भी रोका।

मम्मी-पापा से मिलने गई तो कर दी पिटाई

अदनान की बहन ने बताया कि वो अपने मम्मी-पापा से मिलने अस्पताल गईं थी, लेकिन अदनान ने अचानक वहां आकर उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। इफ्फत शेख ने ये भी बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने भाई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, लेकिन कुछ ही घंटों में वो बेल लेकर बाहर आ गए। इफ्फत शेख ने ये भी बताया कि अदनान ने उनके अलावा उनके ससुर के साथ भी मारपीट की। इफ्फत शेख कहती है, 'कोई इसांन जो गुनाह करता है, वो ऐसा करता ही रहेगा क्योंकि उसे पता है वो बेल पर निकल जाएगा। एक अपराधी इस बात का फायदा हमेशा उठाता रहेगा।' यह भी देखें-कैटरीना कैफ ने लगाया शुगर लेवेल ट्रैक करने वाला पैच, फैंस हुए परेशान, पूछा ‘डायबिटीज तो नहीं….’

एफआईआर फाइल करके किया खुलासा

अदनान की बहन इफ्फत ने एफआईआर दर्ज करवाने के बाद इस पूरे कांड का खुलासा किया है। उन्होंने ये भी बताया कि मौके पर जब पुलिस आई, तो उनके भाई वहां से जा चुके थे, लेकिन उनके दोस्त आमिर सिद्दकी वहां आए और उनके करेक्टर पर सवाल उठाने लगे। इसके अलावा इफ्फत ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि वो आगे पढ़ना चाहती थीं, लेकिन उनके भाई को इससे दिक्कत थी और उन्होंने इस पर उनके साथ खूब मारपीट भी की। वो स्पोटर्स में अच्छी थीं, लेकिन उनके भाई को ये बिल्कुल पसंद नहीं था। उन्होंने बताया कि उनकी भाभी ने शादी से पहले उन्हें कॉल करके कहा था, 'भीख मांगने मत आना यहां, तेरा भाई तुझे एक फूटी कौड़ी नहीं देगा।'

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट