कैटरीना कैफ के हाथ पर दिखा काला पैच, फैंस हुए परेशान, पूछा 'सब कुछ ठीक....?'

कैटरीना कैफ हाल ही में एक नवरात्रि इवेंट में स्पॉट की गई थीं, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन फैंस का ध्यान उनके हाथ पर लगे ब्लैक पैच ने खींचा। फैंस ऐसा अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्हें डायबिटीज हुआ है।
Katrina Kaif applied a patch to track sugar levels fans got worried
कैटरीना कैफ ने लगाया शुगर लेवेल ट्रैक करने वाला पैच (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

मुंबई: कैटरीना कैफी को हाल ही में एक नवरात्रि इवेंट में स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस इस इवेंट में साड़ी पहनकर आईं थी, जो कमाल की लग रही थी। एक्ट्रेस अपने इस साड़ी लुक से पूरे इवेंट में छाई हुई थीं। नवरात्रि इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। फेस्टिव सीजन के हिसाब से एक्ट्रेस का लुक शानदार था। कैटरीना के इस लुक का वीडियो और फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। आसपास खड़े फैंस उनके साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस सब के बीच फैंस की नजर कैटरीना के हाथ पर पड़ती है। उनके हाथ पर एक काला पैच लगा था, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

काले पैच ने खींचा ध्यान

नवरात्रि इवेंट के दौरान एक्ट्रेस की खूबसूरती के साथ-साथ उनके हाथ पर लगे बड़े से काले पैच ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक्ट्रेस के जो फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं, उनमें उनके हाथ पर लगा ब्लैक पैच साफ-साफ नजर आ रहा है। फैंस उनके लुक को देखकर जितना खुश हुई हैं उससे ज्यादा वो उस ब्लैक पैच को देखकर परेशान हुए। फैंस ने एक्ट्रेस के इस पैच को देखकर चिंता भी जताई है। वीडियो को देखकर फैंस कमेंट करके अपनी चिंता जता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या आप ठीक है?' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या कैटरीना को डायबिटिज हुआ है?'

डायबिटीज पैच ने बढ़ाई फैंस की परेशानी

हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, कैटरीना कैफ के हाथ पर लगा काला पैच डायबिटीज पैच है। इसका इस्तेमाल ब्लड शुगर लेवल को मॉनिटर करने के लिए किया जाता है। इसे ग्लूकोज मॉनिटर के तौर पर जाना जाता है। इस पैच को सामान्य तौर पर डायबिटीज के ही मरीज इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कैटरीना का इस पैच को इस्तेमाल करना फैंस की परेशानी को बढ़ा रहा है। फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान हैं। इस पैच का इस्तेमाल बिना उंगली में सुई चुभाए दिनभर के ब्लड शुगर लेवल को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अब तक ऑफिशियली इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कैटरीना कैफ को डायबिटीज है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com