दिग्गज एक्टर राजेंद्र प्रसाद की बेटी का 38 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

दिग्गज एक्टर राजेंद्र प्रसाद की बेटी का 38 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री

प्रसिद्ध अभिनेता राजेंद्र प्रसाद के घर में शोक का माहौल है। राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री का कम उम्र में ही निधन हो गया। 38 की उम्र में उनकी निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। हर कोई गम में हैं। जूनियर एनटीआर ने परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं साझा की हैं।

निक्की राय

Rajendra Prasads Daughter Died: टॉलीवुड इंडस्ट्री इस वक्त गहरे सदमे में है। प्रसिद्ध अभिनेता राजेंद्र प्रसाद पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका पूरा परिवार इस वक्त गम में है। एक्टर राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री ने बहुत कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि गायत्री केवल 38 साल की थीं और उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

दिल का दौरा पड़ने से मौत

जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र प्रसाद की बेटी को शुक्रवार रात अचानक दिल का दौरा पड़ा। इसके तुंरत बाद उन्हें हैदराबाद के एआईजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। राजेंद्र प्रसाद के दो बच्चे हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटी के जाने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी मिली है कि गायत्री शादीशुदा थीं और उनके 2 बच्चे भी हैं। उनके बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है।

पिता की लाडली बेटी थीं गायत्री

राजेंद्र प्रसाद अपनी बेटी को लेकर बहुत ही भावुक थे। वो पहले भी उनके बारे में बात करते हुए कई बार इमोशनल हो चुके हैं। ऑडियो रिलीज कार्यक्रम में उन्होंने कहा था हर कोई अपनी बेटी में अपनी मां का रूप देखता है। एक्टर ने ये भी बताया था कि उनकी बेटी को ‘तल्ली तल्ली ना चिट्टी तल्ली…’ गाना बहुत ज्यादा पसंद है और वो कई बार इस गाने का उन्हें सुना चुके हैं।

जूनियर एनटीआर भी हुए बुरे वक्त में शामिल

इस खबर के मिलते ही कई फिल्मी हस्तियां राजेंद्र प्रसाद के घर पहुंची और शोक व्यक्त किया। जूनियर एनटीआर ने अपने एक्स हैंडल पर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कीं। एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री, जो मुझे बहुत प्रिय थी, का निधन अत्यंत दुखद है। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। राजेंद्र प्रसाद और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।' एक्टर जूनियर एनटीआर के अलावा नानी ने भी ट्विटर करके परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं साझा की हैं।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात