न्यूली डैड रणवीर सिंह करेंगे 20 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस, इंटेलिजेंस ऑफिसर का निभाएंगे किरदार

रणवीर सिंह इन दिनों न्यूली डैड बनने के चलते सुर्खियों में हैं। अब एक्टर अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाओं में हैं। वो जल्दी ही सारा अर्जुन के साथ एक फिल्म करने वाले हैं, जिसमें दोनों रोमांस करते नजर आने वाले हैं।
Newly dad Ranveer Singh will romance with actress 20 years younger to him will play the role of an intelligence officer
न्यूली डैड रणवीर सिंह करेंगे 20 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

मुंबई: रणवीर सिंह हाल ही में डैड बने हैं। उनके घर के एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। तब से ही एक्टर काफी बिजी हैं। बहुत जल्दी रणवीर सिंह फिल्म सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। अब एक्टर की नई फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो जल्दी ही रणवीर सिंह आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर में नजर आने वाले हैं। अपनी इस अपकमिंग मूवी में एक्टर एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं। साथ ही इस मूवी में रणवीर 20 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस भी करने वाले हैं।

20 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ करेंगे रोमांस

खबरों की मानें, तो रणवीर अपनी आने वाली फिल्म में खुद से 20 साल छोटी के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते दिखने वाले हैं। ये एक्ट्रेस इससे पहले साउथ की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में काम कर चुकी हैं। जिनका नाम सारा अर्जुन है। रिपोर्ट्स का मानें, तो इस फिल्म में रणवीर एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं, जो पाकिस्तान में एक मिशन पर काम कर रहा है। रणवीर सिंह को सारा अर्जुन को साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए देखने के लिए फैंस बेताब हैं। फैंस बहुत ही बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। यह भी देखें-अदनान शेख की बहन ने खोल दी सारी पोल, बताया पढ़ाई करने पर बाल खींचकर करता था पिटाई

ये एक्टर्स भी करेंगे फिल्म में काम

खबरों का मानें, तो इस फिल्म में सारा अर्जुन और रणवीर सिंह के साथ कई और बड़े एक्टर्स भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल के शामिल होने की भी खबर है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि सारा अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। सारा अर्जुन पोन्नियिन सेलवन के अलावा भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने ‘देवा थिरुमगल’ सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’, ‘सांड की आंख’ में भी काम किया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फिल्म की शूटिंग मुंबई और यूएई में हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com