दिल्ली की CM अतिशी पर एक्टर प्रकाश राज ने कसा तंज (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

दिल्ली की CM अतिशी पर एक्टर प्रकाश राज ने कसा तंज, इंटरनेट यूजर्स ने लगा दी क्लास, होने लगी आलोचना

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मर्लिना ने कहा, जिस तरह से रामायण में भरत को अयोध्या की देखभाल करनी पड़ी थी, उसी तरह से मैं केवल 4 महीनों के लिए दिल्ली सरकार चलाएंगी। इस बयान के लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। इस लिस्ट में बेबाकी से अपनी राय रखने वाले एक्टर प्रकाश राज भी शामिल हैं। उन्होंने सीएम अतिशी पर कमेंट भी किया।

निक्की राय

Prakash Raj Comment On CM Atishi: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मर्लिना ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस ने उन्होंने सीएम की कुर्सी को खाली छोड़ा और बगल में दूसरी कुर्सी लगाकर अपना कार्यभार संभाला। उन्होंने ये भी कहा कि जिस तरह से रामायण में भरत को अयोध्या की देखभाल करनी पड़ी थी, उसी तरह से मैं केवल 4 महीनों के लिए दिल्ली सरकार चलाएंगी। इस बयान के लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। इस लिस्ट में बेबाकी से अपनी राय रखने वाले एक्टर प्रकाश राज भी शामिल हैं। उन्होंने सीएम अतिशी पर कमेंट भी किया।

प्रकाश राज ने कसा तंग

आम आदमी पार्टी सदस्य रहे वकील प्रशांत भूषण के एक ट्वीट को शेयर प्रकाश राज ने शेयर किया। इस ट्वीट को शेयर करते हुए प्रशांत भूषण लिखते हैं, 'वह केजरीवाल की चप्पलें भी सीएम की कुर्सी पर रख सकती हैं और कह सकती हैं कि चप्पलें ही सरकार चला रही हैं!' प्रशांत भूषण के इस ट्वीट को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने कमेंट किया, 'पुरानी वाइन एक नई बोतल में, क्या से क्या हो गया… हैशटैग जस्ट आस्किंग'।

लोगों ने किया रिएक्ट

प्रकाश राज के इस कमेंट पर लोगों ने अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देना शुरु कर दिया। इस पर एक यूजर ने प्रकाश राज को घेरे में लेते हुए लिखा, 'आप इसे एक गिरावट के रूप में देखते हैं...वह और उनकी पार्टी के कैडर इसे एक तरह के सम्मान के रूप में देखते हैं...इसका भुगतान होता है या नहीं, यह तो समय ही बताएगा। हर किसी का अपना......भगवान सबके लिए दयालु बनें।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक बेहाल दूसरे बेहाल को ताना मार रहा है।' यह भी देखें-Deepika Padukone की लाडली से मिलने पहुंचे नाना-नानी, वीडियो हुआ वायरल, फैंस बोले ‘खुशी ही अलग है…’

अरविंद केजरीवाल के सम्मान में छोड़ी कुर्सी

आतिशी ने एक्स पोस्ट पर सीएम पद संभालने के बाद लिखा, 'आज मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली है। मेरे मन में वही व्यथा है, जो भरत के मन में थी। उनके बड़े भाई को जब 14 साल के वनवास पर जाना पड़ा, तो उन्हें ही अयोध्या का शासन संभालना पड़ा। जैसे भरत ने राम जी की खड़ाऊ रखकर शासन संभाला मैं भी उसी तरह केवल 4 महीनो के लिए दिल्ली को संभालूंगी।'

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल