यवतमाल गोवंश तस्करी (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

Yavatmal News: 48 गोवंश को बचाया गया, पांढरकवड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62.11 लाख का माल जब्त

Yavatmal Cattle Smuggling: यवतमाल के पांढरकवड़ा में पुलिस ने गोवंश को अवैध रूप से तेलंगाना ले जाने के मामले में तीन वाहन पकड़े और 48 गोवंश समेत 62.11 लाख रुपये का माल जब्त किया।

आंचल लोखंडे

Pandharkawada Police Action: गोवंश को अवैध रूप से वाहनों में भरकर कत्ल के लिए तेलंगाना ले जाने के मामले में पांढरकवड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर तीन वाहनों को पकड़ते हुए 48 गोवंश और तीन वाहन समेत कुल 62 लाख 11 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान तीनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस को 10 अगस्त की रात गोपनीय सूचना मिली थी कि पिंपलखुटी के पास सम्राट होटल के सामने एक पीले रंग के वाहन क्रमांक MH-48-AG-0772 में गोवंश को अवैध रूप से बांधकर ले जाया जा रहा है। इसी तरह ग्राम कोठारा के पास NH-44 रोड तथा करणवाड़ी फाटा, पांढरकवड़ा-घाटंजी मार्ग पर ट्रक क्रमांक MH-40-Y-3382 और MH-40-BL-4413 से भी गोवंश को तेलंगाना ले जाने की जानकारी पुलिस को मिली।

पांढरकवड़ा में 48 गोवंश मुक्त

सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों गोवंश के बचाया गया 2.11 की सामग्री पर जाल बिछाया, जांच के दौरान तीनों वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। वाहनों में 48 गोवंश को रस्सियों से बेरहमी से बांधकर रखा गया था। पुलिस ने सभी गोवंश को सुरक्षित कब्जे में लिया। जब्त गोवंश की कीमत करीब 10 लाख 2 हजार रुपये, जबकि तीनों वाहनों की कीमत करीब 51 लाख 90 हजार रुपये बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल 62 लाख 11 हजार रुपये का माल जब्त किया।

62 लाख से अधिक का मुद्देमाल जब्त

कार्रवाई के बाद तीनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। मामले में पांढरकवड़ा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं, महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण अधिनियम तथा पशुओं के प्रति क्रूरता प्रतिबंधक अधिनियम, 1960 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई यवतमाल के पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी पांढरकवड़ा रॉबिन बंसल के मार्गदर्शन में कार्यरत पुलिस कर्मी प्रशांत चौधरी और राजेश सुरोसे ने की।

2 अलग-अलग कार्रवाई में 14.75 लाख का माल जब्त

वध के उद्देश्य से बैलों को वाहनों में अमानवीय तरीके से ले जाए जाने की सूचना मिलने पर मारेगांव पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल पांच बैलों को मुक्त कराया। पुलिस ने दोनों मामलों में दो वाहन और पांच बैल समेत कुल 14 लाख 75 हजार रुपये का माल जब्त किया है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पहली कार्रवाई 9 अगस्त की रात वेगांव परिसर में की गई।

डायल 112 पथक की कारवाई

डायल 112 पथक को सूचना मिली थी कि दो बैलों को महिंद्रा बोलेरो वाहन से वध के लिए ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने वेगांव से डोंगरगांव-दहेगांव मार्ग पर वाहन क्रमांक एमएच 29 सीएम 0980 को रोककर तलाशी ली। वाहन में दो सफेद रंग के बैल बेहद कम जगह में छोटी रस्सी से बंधे हुए पाए गए। उनके लिए चारे और पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी।

5 लाख 80 हजार रुपये का माल जब्त

इस कार्रवाई में दो बैलों की कीमत 80 हजार रुपये तथा बोलेरो वाहन की कीमत करीब 5 लाख रुपये कुल 5 लाख 80 हजार रुपये का माल जब्त किया गया। मामले में साहिल विनोद उपासे, रोशन देठे, जगदीश काकड़े और गणेश टेमुर्डे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गणेश टेमुर्डे घटनास्थल से फरार हो गया। दूसरी कार्रवाई कुंभा बस स्टॉप चौफुली के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई, पुलिस ने बोलेरो पिकअप क्रमांक एमएच 29 बीई 5950 को रोककर जांच की।

बैलों की खरीद संबंधी रसीदें भी नहीं

वाहन में तीन बैल पाए गए। बैलों की खरीद संबंधी रसीदें भी चालक के पास नहीं थीं। तीनों बैलों को कम जगह में छोटी रस्सी से बांधकर रखा गया था और उनके लिए चारे-पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इस कार्रवाई में तीन बैलों की कीमत 95 हजार रुपये और बोलेरो पिकअप की कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने कुल 8 लाख 95 हजार रुपये का माल जब्त किया।

खड़ा नहीं हो पा रहा था, कॉकपिट में फ्लोर पर बैठ गया...गांजा पीकर प्लेन उड़ाने वाले पायलट की करतूतों का खुलासा

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

निजामाबाद में खौफनाक वारदात, दो मासूमों को मौसी के घर छोड़ा, फिर दंपती ने दी जान

हर सवाल का जवाब देंगे, अमित शाह ने विपक्ष को दी संसद में चर्चा की चुनौती, राहुल गांधी बोले- कोई दिलचस्पी नहीं

मेसी के केरल दौरे के विवाद में आया नया नाम, आखिर कौन हैं अमीरा आयशा बेगम? ईमेल में क्यों थी उनकी कॉपी?