निकाय चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
यवतमाल

यवतमाल नगर परिषद का चुनाव टला, अब 20 दिसंबर को होगी वोटिंग, नए शेड्यूल की घोषणा, जानें पूरा मामला

Yavatmal Election Postpone: यवतमाल नगरपरिषद चुनाव टला; अब मतदान 20 दिसंबर और मतगणना 21 दिसंबर को होगी। वणी, दिग्रस व पांढरकवड़ा के कुछ प्रभागों की तिथियां भी आगे बढ़ीं।

एनबी एडमिन

Yavatmal Municipal Council Election: चुनाव में अब सिर्फ यवतमाल नगरपरिषद चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। अब 2 दिसंबर की बजाय 20 दिसंबर को नगराध्यक्ष पद समेत सभी नगरसेवक पदों के लिए मतदान होने की संभावना है। इस संबंध में जिलाधिकारी विकास मीना ने रविवार की देर रात आदेश जारी किए।

राज्य चुनाव आयोग ने 29 नवंबर की रात को संशोधित चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। उसके अनुसार यवतमाल नगरपरिषद का चुनाव टाल दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, जिन नगरपालिका व नगरपंचायतों में न्यायालयीन अपील लंबित थी, उनके लिए संशोधित कार्यक्रम लागू किया जा रहा है।

सीटों पर कार्यवाही पूरी नहीं

1966 के महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव नियम के नियम 17 (1) के तहत जिन सीटों पर कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी, उनके चुनाव स्थगित किए गए थे। अब आयोग के निर्देशानुसार उन्हीं सीटों के लिए नया चुनाव कार्यक्रम लागू होगा।

  • 20 दिसंबर को होगा मतदान
  • 21 को होगी मतगणना

इन स्थानों पर आगे बढ़ाई गई तिथि

यवतमाल जिले में जिन सीटों पर सुधारित कार्यक्रम जारी होगा, उनमें यवतमाल नगरपरिषद का नगराध्यक्ष व सभी प्रभागों के चुनाव की तारीख आगे बढ़ाई गई है। इसके अलावा वणी नगरपरिषद का प्रभाग 14 (क), दिग्रस नगरपरिषद के प्रभाग 2 (ब), 5 (ब), 10 (ब) तथा पांढरकवडा नगरपरिषद के प्रभाग 8 (अ) और 11 (ब) शामिल हैं।

अन्य जगहों पर चुनाव 2 दिसंबर को ही

यवतमाल को छोड़कर जिले की अन्य नगरपरिषदों में केवल स्थगित की गई नगरसेवक सीटों पर ही नया कार्यक्रम लागू होगा, यानी वहां 20 दिसंबर को मतदान होगा। लेकिन यवतमाल नगरपरिषद में स्थगित सीटों में नगराध्यक्ष पद भी शामिल है। नियमों के अनुसार, जहां अध्यक्ष पद स्थगित हो, वहां पूरी नगरपरिषद का चुनाव स्थगित करना अनिवार्य होता है।

केवल तारीख आगे बढ़ी है, नामांकन यथावत रहेंगे

  • हालांकि चुनाव कार्यक्रम बदला गया है, पर नई उमेदवारी दाखिल करने की अनुमति नहीं होगी। जिन प्रभागों पर आक्षेप थे, उनमें पहले छानबीन होगी। इसके बाद नाम वापस लेने के लिए नई समयसीमा दी जाएगी।
  • अन्य प्रभागों में कोई बदलाव नहीं होगा। नया चुनाव कार्यक्रम संशोधित चुनाव कार्यक्रम 4 दिसंबर को जारी होगा। 10 दिसंबर तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि होगी।
  • अंतिम सूची 11 दिसंबर को घोषित होगी। मतदान 20 दिसंबर, मतगणना 21 दिसंबर को होगी। नई तिथियों के कारण चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों और नेताओं की कठिनाई अब और बढ़ गई है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें