-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Local Body Elections Big Twist Multiple Municipal Polls Postponed
महाराष्ट्र निकाय चुनावों में लगा ब्रेक, अहिल्यानगर-धाराशिव-यवतमाल…246 नगरपालिकाओं में टली वोटिंग
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र निकाय चुनावों में बड़ा उलटफेर। कोर्ट केस व तकनीकी त्रुटियों के चलते कई नगरपालिकाओं के वार्डों में वोटिंग 20 व 29 दिसंबर तक स्थगित।

वोटिंग टली (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Elections Postponed: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है। राज्य की 246 नगरपालिकाओं और 42 नगर पंचायतों के लिए जोर-शोर से प्रचार चल रहा था, लेकिन प्रचार के अंतिम दौर में आकर कई जगहों पर अचानक ब्रेक लग गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने करीब 20 जिलों की कई नगरपालिकाओं के कुछ वार्डों में चुनाव स्थगित कर दिए हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा की लहर दौड़ गई है।
स्थगित हुए जिलों में पुणे, सोलापूर, चंद्रपुर, यवतमाल, अहमदनगर, धाराशिव और नांदेड आदि प्रमुख हैं। बाकी जगहों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही 2 दिसंबर को मतदान और 3 दिसंबर को मतगणना होगी। लेकिन सोलापूर जिले की मंगलवेढ़ा नगरपालिका का पूरा चुनाव ही टल गया है। अब यहां 20 दिसंबर को वोटिंग होगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने संशोधित कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
निर्वाचन आयोग ने लगाई थी रोक
दरअसल, मंगलवेढ़ा नगरपालिका में नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवारों से जुड़े कोर्ट केस के कारण पहले ही चुनाव प्रक्रिया रुकी हुई थी। 27 नवंबर को कोर्ट के आदेश आने के बाद निर्वाचन आयोग ने चुनाव पर रोक लगा दी थी। अब मामला सुलझने के बाद नई तारीख तय कर दी गई है। चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है, लेकिन इन स्थगित वार्डों और नगरपालिकाओं में उम्मीदवारों व कार्यकर्ताओं को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
AI में महाराष्ट्र बनेगा नंबर-1, महा AI से प्रशासनिक कार्यों में तकनीकी उपयोग बढ़ाने की चल रही तैयारी
स्टेयरिंग पे मोबाइल तो सीधे होगी कार्रवाई; BEST के 23 चालक हुए दंडित, अब बसों में सादे कपड़ों में होगी निगरानी
महाराष्ट्र को 2030 तक No.1 बनाने की तैयारी, सह्याद्री में CM देवेंद्र फडणवीस ने ली वॉर रूम समीक्षा बैठक
यवतमाल
यवतमाल जिले की यवतमाल नगरपरिषद का चुनाव भी टलने की आशंका है। जिले के दिग्रस, पांढरकवडा और वणी में कुछ वार्डों की चुनाव प्रक्रिया स्थगित होने के संकेत मिल रहे हैं। जहां-जहां तकनीकी गलतियां हुई थीं, वहां चुनाव आयोग ने नया कार्यक्रम जारी किया है और अब इन जगहों पर 20 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव के टलने का मुख्य कारण न्यायिक प्रक्रिया बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में चुनाव निर्णय अधिकारी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
अहिल्यानगर
अहिल्यानगर जिले की 12 नगरपरिषदों में से 4 की चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। कोपरगाव, देवलाली, नेवासा और पाथर्डी इन चार नगरपरिषदों में नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के खिलाफ कोर्ट में अपील होने की वजह से पूरा चुनाव टाल दिया गया है।
साथ ही सात नगरसेवक पदों के उम्मीदवारों के संबंध में भी कोर्ट में अपील होने से उन वार्डों में मतदान स्थगित कर दिया गया है। इन स्थगित नगरपरिषदों और नगरसेवक पदों के लिए अब नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर, मतदान 20 दिसंबर और मतगणना 21 दिसंबर को होगी।
धाराशिव
धाराशिव नगरपालिका के तीन वार्डों (क्र. 2अ, 7ब और 14ब) का चुनाव कोर्ट अपील के कारण स्थगित होने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। चार दिन पहले रोकी गई इन सीटों के लिए अब 4 दिसंबर को चुनाव कार्यक्रम जारी होगा।
10 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, 11 दिसंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित कर अंतिम सूची जारी की जाएगी, मतदान 20 दिसंबर को सुबह 7:30 से शाम 5:30 बजे तक होगा तथा 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होकर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
चंद्रपुर
जिले के घुग्गुस नगर परिषद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है और अब इसकी प्रक्रिया 4 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच पूरी की जाएगी। इसके साथ ही गडचांदूर नगरपरिषद के प्रभाग क्रमांक 8-ब और मूल नगर परिषद के प्रभाग क्रमांक 10-ब में उम्मीदवारों द्वारा कोर्ट में अपील दाखिल करने तथा अंतिम फैसला न आने के कारण इन वार्डों की चुनावी प्रक्रिया को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
अकोला
राज्य में चुनाव प्रक्रिया स्थगित हुई 20 नगरपालिकाओं में अकोला जिले की बालापुर नगरपालिका भी शामिल है। नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार से जुड़ी न्यायालयीन याचिका लंबित होने के कारण पूरा चुनाव टाल दिया गया है। नगराध्यक्ष पद सहित सभी 25 सीटों की चुनावी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। अब यहां 20 दिसंबर को मतदान और 21 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव टलने से राजनीतिक दलों और कार्यकर्ताओं के जोश पर ब्रेक लग गया है।
यह भी पढ़ें – Maharashtra Nikay Chunav: आज कत्ल की रात, कल होगा मतदान, रात 10 बजे खामोश होंगी प्रचार की तोपें
नांदेड
नांदेड जिले में मुखेड और धर्माबाद नगरपालिका का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अब इन दोनों जगहों पर 23 दिसंबर को मतदान और 24 दिसंबर को मतगणना होगी। जिले की कुल 13 नगरपालिकाओं में से 2 नगरपालिकाओं का पूरा चुनाव टाला गया है, जबकि भोकर, कुंडलवाडी और लोहा नगरपालिका में एक-एक वार्ड की चुनाव प्रक्रिया भी स्थगित कर दी गई है।
पुणे
पुणे जिले के मावल तहसील में तलेगांव दाभाडे और लोणावला नगरपरिषद की कुल 12 सीटों का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। तलेगांव में 6 और लोणावला में 6 वार्ड शामिल हैं। इनमें अजीत गुट के विधायक सुनील शेलके के भाई सुदाम शेलके का प्रभाग क्र. 8ब भी है। कोर्ट अपील के कारण अब इन 12 सीटों पर 29 दिसंबर को मतदान होगा।
तलेगांव नगरपरिषद में कुल 28 सीटों (नगराध्यक्ष+27) में से 19 पहले ही निर्विरोध हो चुकी थीं (अजित पवार राष्ट्रवादी-10, भाजप-9)। इनमें प्रभाग 7अ से घड़ी चिह्न पर निर्विरोध चुनी गईं स्नेहा खांडगे का सपना भी टूट गया। अब इन सीटों पर भी नए सिरे से चुनाव होगा। अजीत पवार खेमे को तगड़ा झटका लगा है।
Maharashtra local body elections big twist multiple municipal polls postponed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 24, 2026 | 12:15 AMपन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 23, 2026 | 11:41 PMछात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी
Jul 23, 2026 | 11:23 PMNMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 23, 2026 | 11:12 PMदतिया उपचुनाव: निर्वाचन आयोग की बड़ी सफलता, 86 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से डाले वोट
Jul 23, 2026 | 11:12 PMमुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
Jul 23, 2026 | 11:10 PM‘रामायण’ ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, जानिए कितने बजे मिलेगी पहली झलक, थिएटर प्रीमियर नहीं होने से फैंस मायूस
Jul 23, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM













