घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस (फोटो नवभारत) 
यवतमाल

दिवाली के बीच लूटकांड! यवतमाल में फार्मासिस्ट से 45 हजार की लूट, 3 नकाबपोशों ने वारदात को दिया अंजाम

Yavatmal Crime News: यवतमाल के महागांव में दिवाली के बीच फार्मासिस्ट से 45 हजार रुपये की लूट। तीन बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में जुटी, क्षेत्र में दहशत का माहौल।

आकाश मसने

Pharmacist Robbed In Yavatmal: दिवाली के त्यौहार के बीच यवतमाल जिले के महागांव तालुका के हिवरा (संगम) निवासी एक फार्मसी व्यवसायी को शुक्रवार को खड़का गांव के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने बीच रास्ते में रोक कर उनसे नकदी 45 हजार की राशि लूट ली। इस घटना से क्षेत्र में व्यवसायियों में हडकंप मच गया है। लुटेरों को ढूंढना महागांव पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है।

पुसद निवासी वसंत केशव टेकाले (63) का हिवरा (संगम) में फार्मसी दुकान है। शाम को मेडिकल स्टोर बंद कर वे मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 29/एयू/1169 से हिवारा (संगम) से पुसद जा रहे थे। हिवरा-पुसद मार्ग पर खड़का गांव के पास बाबासाहेब विद्यालय के सामने सड़क पर रात 9:30 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने पीछे से आवाज लगाई। जिससे वसंत टेकाले ने वाहन धीमा किया।

तीन अज्ञात नकाबपोशों ने लूटा

इस समय, पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश व्यापारी टेकाले के पास पहुंचे। अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि उसके पीछे बैठे दो अज्ञात व्यक्तियों ने हेलमेट नहीं पहना था। उनमें से जब हेलमेट पहने अज्ञात चोरों के वाहन के पीछे बैठे एक व्यक्ति ने वसंता टेकाले की मोटरसाइकिल के पेट्रोल टैंक पर लगे कवर बैग से 45,000 रुपये का नकद बैग छीन लिया।

हाल ही में यवतमाल जिले के महागांव शहर के किराना व्यापारी अनिल शर्मा को भी तालुका के खड़का में फ्लाईओवर पर लूट लिया गया था। जबकि माहुर का एक फोटोग्राफर गूंज खड़का में एक शादी की फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग कार्यक्रम कर रहा था उसे भी अज्ञात आरोपियों ने लूट लिया था।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

शुक्रवार के घटना की जानकारी मिलने पर महागांव पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक धनराज निले और एक पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए जांच शुरू की। सड़क डकैती के दौरान इस क्षेत्र में एक चार पहिया मछली व्यापारी को भी लूट लिया गया था।

इस घटना में, महागांव पुलिस ने धारा 309 (4) 3,5 बीएनएस के तहत तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की जांच पीएसआई कायंदे द्वारा की जा रही है। लुटेरों का पता लगाने में कड़ी चुनौती महागांव पुलिस के सामने है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत