यवतमाल नकली बीटी बीज, (प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया) 
यवतमाल

नकली बीटी बीज पर कृषि विभाग सख्त: खरीफ सीजन से पहले अलर्ट, टोल-फ्री नंबर जारी कर किसानों से सतर्क रहने की अपील

Yavatmal Fake BT Seeds: खरीफ सीजन से पहले यवतमाल में नकली बीटी बीज, खाद और कीटनाशकों पर रोक के लिए कृषि विभाग अलर्ट है। संदिग्ध विक्रेताओं की शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर जारी किया गया।

अंकिता पटेल

Yavatmal Agriculture Department Warning: यवतमाल जिला में आगामी खरीफ सीजन में नकली बीटी बीज, खाद और कीटनाशकों के बाजार में आने की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। इस खतरे को रोकने के लिए जिले में एक टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है। किसानों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध बीज या विक्रेता की जानकारी तुरंत इस नंबर पर दें, ताकि संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सीधे कार्रवाई की जा सके।

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि बिना बिल के बीज बिल्कुल न खरीदें, अधिक उत्पादन के झूठे दावे करने वाले लोगों के झांसे में न आएं हमेशा अधिकृत विक्रेताओं और लाइसेंसधारी कृषि सेवा केंद्रों से ही बीज खरीदें। सड़क किनारे या अनधिकृत व्यक्तियों से बीज खरीदने से बचें, अन्यथा खरीफ सीजन में अंकुरण क्षमता से जुड़ी गंभीर समस्याएं सामने आ सकती हैं।

शिकायत निवारण कक्ष

यदि आपके क्षेत्र में HTBT कपास बीज की विक्री या भंडारण होता दिखाई दे, तो तुरंत जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी कार्यालय यवतमाल या तालुका स्तर के बीज निरीक्षक को सूचना दें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, ऐसी जानकारी जिला कृषि विभाग व्दारा दी गई है।

'HTBT' बीज पर लगा है कानूनी प्रतिबंध

भारत में HTBT (हबर्बोसाइड टॉलरेंट बीटी कॉटन) बीज पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसे आम भाषा में "राउंडअप बीटी" या "चोर बीटी" भी कहा जाता है। ऐसे बीजों की बिक्री, भंडारण या खेती करना पर्यावरण संरक्षण कानून के तहत दंडनीय अपराध है। कृषि विभाग ने इस संबंध में सख्त चेतावनी जारी की है।

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड