महाविस्तार ऐप- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

Yavatmal News: उमरखेड़ के किसानों से महाविस्तार ऐप डाउनलोड करने की अपील, कृषि जानकारी मिलेगी मोबाइल पर

Mahavistar App: उमरखेड़ कृषि विभाग ने किसानों से महाविस्तार ऐप डाउनलोड करने की अपील की है। ऐप के माध्यम से मौसम, कृषि योजनाओं और खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध होगी।

आंचल लोखंडे

Umarkhed Agriculture Department: यवतमाल जिले के उमरखेड़ तहसील के किसानों से कृषि संबंधी जानकारी, समस्याओं के समाधान तथा समय-समय पर उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए महाविस्तार ऐप डाउनलोड करने की अपील तालुका कृषि कार्यालय की ओर से की गई है।

उमरखेड़ तहसील में कुल खातेदार किसानों की संख्या 42 हजार है। इनमें से अब तक 10 हजार किसानों ने अपने एंड्रॉइड मोबाइल में महाविस्तार ऐप डाउनलोड किया है। शेष किसानों से शीघ्र महाविस्तार ऐप डाउनलोड करने का आह्वान कृषि विभाग ने किया है। महाराष्ट्र शासन ने किसानों की सुविधा के लिए नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना के अंतर्गत महाविस्तार ऐप विकसित किया है।

कृषि विभाग की पहल

इस ऐप के माध्यम से किसानों को मौसम की जानकारी, बाजार भाव, फसलों की एसओपी, कीट एवं रोग नियंत्रण संबंधी सलाह उपलब्ध होती है। साथ ही फसल पर आए कीट या रोग के फोटो खींचकर भेजने पर दवा छिड़काव के लिए आवश्यक दवाओं की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। इसलिए एंड्रॉइड मोबाइल धारक किसानों से महाविस्तार ऐप डाउनलोड करने की अपील कृषि विभाग की ओर से की गई है।

किसान, विद्यार्थियों के लिए उपयोगी

उमरखेड़ तालुका कृषि अधिकारी अभय वडकुते ने कहा कि महाविस्तार ऐप में कृषि विषयक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक सभी जानकारी उपलब्ध है। सभी विद्यार्थियों को भी यह ऐप डाउनलोड कर अध्ययन करना चाहिए।

योजना में आवेदन करना संभव

उपविभागीय कृषि अधिकारी विजय मुकाडे ने कहा कि जिन किसानों ने फार्मर आईडी की सहायता से ऐप डाउनलोड किया है, वे इस ऐप के माध्यम से ही महाडीबीटी और एनडीकेएसपी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!