नासिक मर्डर सुसाइड केस- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

Nashik Crime: तीन साल का प्यार, बिजनेस में नाकामी और दर्दनाक अंत; साहिल ने वैष्णवी को मारकर की खुदकुशी

Yavatmal Umarkhed Crime यवतमाल (उमरखेड़) के एक युवक ने नाशिक के इंदिरानगर में अपनी लिव-इन पार्टनर वैष्णवी की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली।

आंचल लोखंडे

Nashik Murder Suicide Case: दो वर्षों के संघर्ष के बाद देखे गए सुखी संसार के सपने क व्यवसाय में मिली असफलता ने चकनाचून कर दिया और इसकी कीमत एक निर्दोष युवती को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। यवतमाल जिले के उमरखेड़ के एक युवक ने होटल व्यवसाय में हुए नुकसान और प्रेयसी के दूर चल जाने से उपजे मानसिक तनाव के चलते नाशिक जाकर अपनी प्रेयसी की चाकू से वार कर हत्या कर दी।

इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली उमरखेड़ निवासी साहिल अशोक लाव्हाने (25) और अमलनेर निवासी वैष्णर्व आवारे (20) पिछले तीन वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुणे में काम करते समय दोनों की पहचान हुई औन धीरे-धीरे यह पहचान प्रेम संबंधों में बदल गई। दोनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने साथ मिलकर गरीबी र बाहर निकलने का निर्णय लिया था।

शादी तय होने से नाराज होकर प्रेमिका को चाकू से गोदा

अपने भविष्य को बेहतर बनाने और घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए साहिल और वैष्णवी उमरखेड़ आए थे, उन्होंने महागांव रोड स्थित 'पाटीलवाडा' होटल किराये पर लेकर व्यवसाय शुरू किया था दोनों को उम्मीद थी कि इस व्यवसाय से उनकी स्थिति सुधरेगी। लेकिन मात्र दे महीने में ही होटल व्यवसाय में बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। इस असफलता के कारण दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे और करीब एक महीने पहले वैष्णवी साहिल को छोड़कर नाशिक चली गई।

फिर जॉगिंग ट्रैक पर लगाई फांसी

वैष्णवी के दूर चले जाने से साहिल मानसिक तनाव में चला गया था। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि वैष्णवी का विवाह किसी अन्य युवक से तय हो गया है। इससे नाराज होकर साहिल नाशिक पहुंच गया। नासिक के इंदिरानगर परिसर में उसने वैष्णवी को मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ वापस चलने की विनती की।

लेकिन वैष्णवी के इनकार करने पर साहिल ने उस पर चाकू से कई वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद साहिल ने भी पास ही स्थित जॉगिंग ट्रैक पर एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार रात यह घटना सामने आई। नासिक पुलिस ने वैष्णवी के होने वाले पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज