मारेगांव किसान अनुदान (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

मारेगांव के 5 हजार किसानों का 5 हजार रुपए का अनुदान अटका, DBT पोर्टल बना परेशानी

Maregaon DBT Payment: यवतमाल जिले की मारेगांव तहसील में 5 हजार से अधिक किसानों को शासन की ओर से घोषित 5 हजार रुपए की अग्रिम सहायता राशि अब तक नहीं मिली है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • मारेगांव तहसील में शासन की ओर से घोषित 5 हजार रुपए की अग्रिम सहायता राशि अब तक हजारों किसानों के बैंक खातों में जमा नहीं हुई है।

  • तहसील प्रशासन के अनुसार मारेगांव में 30 हजार से अधिक किसान हैं, जिनमें से 18,483 किसानों के आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं।

  • दस्तावेजों की त्रुटियों, तकनीकी समस्याओं और सहमति पत्र की प्रक्रिया के कारण किसानों को सहायता राशि मिलने में देरी हो रही है।

Yavatmal Farmer Assistance: शासन की ओर से सूखाग्रस्त किसानों के लिए घोषित पांच हजार रुपए की अग्रिम सहायता राशि तहसील के पांच हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में अब तक जमा नहीं हुई है। दस्तावेजों में त्रुटियां और DBT पोर्टल की धीमी प्रक्रिया के चलते पात्र किसान आर्थिक सहायता से वंचित हैं। दिवाली से पहले सहायता राशि मिलने की उम्मीद लगाए बैठे किसानों की आस अधूरी रह गई और उनकी दिवाली आर्थिक तंगी में ही बीत गई।

इस वर्ष बारिश के मौसम में तहसील में औसत की तुलना में बेहद कम बारिश हुई। वहीं अगस्त-सितंबर महीने में बारिश का लंबा खंड पड़ने से खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ। इसके चलते किसान आर्थिक संकट में घिर गए हैं। फसल नुकसान की मुआवजा राशि अभी तक निश्चित नहीं हुई है। ऐसे में दिवाली से पहले शासन की ओर से घोषित सानुग्रह अनुदान की राशि बैंक खातों में जमा होने की उम्मीद थी, लेकिन हजारों किसानों को अब तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है।

लाभार्थियों की सूची में गड़बड़ियां

इस संबंध में तहसील प्रशासन से जानकारी लेने पर बताया गया कि मारेगांव तहसील में 30 हजार से अधिक किसान हैं। इनमें से अब तक 18 हजार 483 किसानों के आवेदनों को मंजूरी दी जा चुकी है। इन सभी पात्र किसानों के बैंक खातों में DBT' पोर्टल के माध्यम से पांच हजार रुपए की अग्रिम सहायता दिवाली से पहले जमा होना अपेक्षित था।

हालांकि, अभी भी बड़ी संख्या में किसान सहायता राशि से वंचित हैं। प्रशासन की ओर से जल्द ही राशि किसानों के खातों में जमा होने की बात कही गई है। किसानों की मांग है कि प्रशासन लाभार्थियों की सूची में व्याप्त गड़बड़ियों और दस्तावेजों की त्रुटियों को तत्काल दूर करे तथा सहायता के पात्र किसानों के बैंक खातों में अनुदान राशि जल्द से जल्द जमा करे।

पात्र किसानों के खाते में जमा करें

राजस्व विभाग से कह कर भाजपा के पूर्व विधायक संजीव रेड्डीबोदकुरवार ने कहा कि तुरंत तहसील के पात्र किसानों के खाते में राशि जमा होंगी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली के पूर्व ही 5 हजार रु. किसानों के खाते में जमा कराने के आदेश दिए थे, परन्तु बैंकों एवं राजस्व विभाग की लेट लतीफी के चलते मारेगांव के किसानों तक राशि नहीं पहुंची है। हर जगह 90 फीसद किसानों के खाते में राशि जमा हुई है। पर अब बचे हुए किसानों के खाते में राशि जमा कराने की पूरी कोशिश की जाएगी।

किसान लाभ से वंचित

मारेगांव तहसीलदार उत्तम नीलावाड़ ने कहा कि सामयिक क्षेत्र वाले किसान रहने से सादे पत्र पर सहमति नहीं दिए जाने से अधिकतर किसान इस योजना के लाभ से वंचित है। सहमति पत्र तैयार होने पर ऐसे किसानों ने संबंधिक कर्मचारी से मिलकर उसे क्लियर करना चाहिए जिसके बाद राशि खाते में जमा की जाएगी।

पूछने पर भी नहीं मिलता स्पष्ट जवाब'

मारेगांव किसान शकील अहमद ने कहा कि मेरे पास व्यक्त्तिगत कृषि भूमि है। शासन की ओर से घोषित सानुग्रह अनुदान की राशि अभी तक मेरे बैंक खाते में जमा नहीं इतना कहा जाता है कि ऊपर से DBT पोर्टल के माध्यम से राशि आपके खाते में जमा हो जाएगी, प्रशासन को तकनीकी और दस्तावेजों से जुड़ी त्रुटियां दूर कर किसानों को तत्काल अनुदान देना चाहिए।

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

लगा मानो प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता हों... खरगे ने UPA दौर के आंकड़ों पर सरकार को घेरा, बोले- 12 साल बाद जागे

न्यूजीलैंड टेस्ट से सिराज को बाहर रखने पर कटा बवाल, इमरान मसूद ने कहा- नाम सिराज है इसलिए नहीं चुना गया

Rajasthan Panchayat Result LIVE: इस बार राजस्थान में कांग्रेस का हुआ कमबैक, बीजेपी चल रही काफी पीछे

CM योगी ने अपने माता-पिता का नाम चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं लिखा? आज उनकी मां दुनिया छोड़कर चली गईं