यवतमाल न्यूज  
यवतमाल

रालेगांव में भीषण सड़क हादसा, राख से भरे ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर

यवतमाल जिले के रालेगांव में राख लेकर जाने वाले ट्रक ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण ऑटो में बैठा हुए एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है।

अपूर्वा नायक

Yavatmal News In Hindi: रालेगांव में राख लेकर जा रहे ट्रक ने प्रवासी ऑटो को जोरदार टक्कर देने से हुए भीषण हादसे में एक यात्री की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर घायल हो गए। यह घटना सोमवार 8 सितंबर की सुबह 11 बजे वडकी से खैरी मार्ग पर एक जिनिंग के पास घटित हुई।

हादसे में आष्टोना निवासी शंकरराव पारखी (52) की मृत्यु हो गई। वहीं खैरी निवासी लता चंद्रभुषण जयस्वाल (53), बेबीबाई नारायण क्षिरसागर (48) , दुर्गा विनोद धोत्रे (38) और कोची निवासी ताई शंकरराव इंगोले (45) घायल हुए हैं। वडकी से खैरी मार्ग से रोजाना वाहनों की आवाजाही होती रहती है। इस मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही रहने से हादसे भी हो रहे हैं।

खैरी से ऑटो नंबर एमएच-29 वी-8394 यात्रियों को लेकर वडकी की तरफ जा रहा था। वहीं वरोरा से राख लेकर आ रहा ट्रक नंबर एमएच-40 सीडी-1989 ने ओवरटेक करने के चक्कर में आटो को जोरदार टक्कर मार दी। आटो सीधे रास्ते किनारे पलट गया। हादसे में आटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक व ऑटो चालक दोनों घटनास्थल पर से फरार हो गए।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही वडकी पुलिस थाने के थानेदार सुखदेव बोरखडे, पीएसआय प्रकाश देशमुख सहित पुलिस कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर घायलों को वडनेर अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया। हादसे के बाद इस मार्ग की यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हुई थीं। पुलिस ने दोनों हादसाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू की।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 477 वोट से आगे, ABVP पीछे

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात