यवतमाल में दामाद की हत्या (डिजाइन फोटो) 
यवतमाल

कानपुर के दामाद को महाराष्ट्र बुलाकर उतारा मौत के घाट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला ससुराल का काला राज

Honor Killing Maharashtra: यवतमाल के महागांव में कोर्ट मैरिज का खौफनाक अंत। ससुर और साले ने मिलकर की दामाद की हत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज, आरोपी पुलिस कस्टडी में।

प्रिया जैस

Mahagaon Murder Case: महागांव तालुका के फुलसावंगी परिसर में बीते 6 जनवरी को ससुराल आए उत्तर प्रदेश के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए महागांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया गया है। बेटी से कोर्ट मैरिज करने के कारण बदला लेने की नीयत से ससुराल बुलाकर दामाद की हत्या किए जाने का आरोप शिकायत में किया गया है। मृतक का नाम उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का ग्राम खिरवा निवासी अनुज जाधव बताया गया है।

मृतक के भाई नेकपाल सिंह जाधव की शिकायत पर महागांव पुलिस थाने में भारतसिंह मर्दानसिंह जाधव (52) तथा उसके पुत्र रवि भारतसिंह जाधव (26), दोनों निवासी फुलसावंगी, के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

2018 में की थी कोर्ट मैरिज

शिकायत के अनुसार, अनुज जाधव ने आरोपी की बेटी पिंकी देवी से वर्ष 2018 में कोर्ट मैरिज की थी। इस विवाह का आरोपियों द्वारा विरोध किया जा रहा था। इसी कारण से अनुज को धमकियां भी दी जा रही थीं। जून 2025 में आरोपियों ने अनुज और उसके परिवार को फुलसावंगी बुलाया था। 6 जनवरी की रात अनुज की निर्मम हत्या किए जाने का आरोप शिकायत में किया गया है।

26 तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

पंचनामा के अनुसार मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें पाई गईं तथा अत्यधिक रक्तस्राव हुआ था। इस मामले में पहले महागांव पुलिस द्वारा आकस्मिक मृत्यु की नोंद की गई थी। हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। इस प्रकरण की आगे की जांच पीएसआई अमोल राठोड कर रहे हैं। आरोपियों को 26 जनवरी तक यवतमाल पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस