Nityanand Jha Transfer (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
यवतमाल

महाराष्ट्र पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, नित्यानंद झा संभालेंगे यवतमाल की कमान

Nityanand Jha Transfer Yavatmal News: आईपीएस अधिकारी कुमार चिंता को पदोन्नति देकर नागपुर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि नित्यानंद झा अब यवतमाल जिले के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।

आंचल लोखंडे

Yavatmal Police News: कुमार चिंता को पदोन्नति देते हुए नागपुर शहर पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि नित्यानंद झा अब यवतमाल जिले की कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगे। राज्य गृह विभाग द्वारा शुक्रवार शाम जारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची में यह महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया, यवतमाल जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत कुमार चिंता ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक दृष्टिकोण से भी कई उल्लेखनीय पहल की।

कुमार चिंता को नागपुर शहर में पुलिस उपायुक्त पद की जिम्मेदारी सौंप जाने को उनके उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान माना जा रहा है। वहीं अब जिले की कमान संभालने - जा रहे नित्यानंद झा के सामने जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा सामाजिक समन्वय बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

"ऑपरेशन प्रस्थान"

"ऑपरेशन प्रस्थान" से मिली अलग पहचान एसपी कुमार चिंता ने अपने कार्यकाल में "ऑपरेशन प्रस्थान" जैसे अभिनव अभियान की शुरुआत की थी। इस उपक्रम का मुख्य उद्देश्य अपराध और नशे की ओर बढ़ रहे युवाओं को मुख्यधारा में लाना था। अभियान के माध्यम से पुलिस विभाग ने युवाओं को मार्गदर्शन, समुपदेशन तथा सामाजिक पुनर्वसन की दिशा में - जोड़ने का प्रयास किया। इस पहल को राज्यभर में सराहना मिली थी। यहां तक कि देवेंद्र फडणवीस ने भी सार्वजनिक मंचों पर "ऑपरेशन प्रस्थान" की प्रशंसा करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताया था।

पुलिस संवाद बढ़ाने पर विशेष ध्यान

अपराध नियंत्रण में भी रही सक्रिय भूमिका कुमार चिंता के नेतृत्व में यवतमाल पुलिस ने कई गंभीर अपराधों का खुलासा किया। अवैध धंधों, नशे के कारोबार, आपराधिक गतिविधियों तथा संगठित अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चलाए गए। जिले में पुलिस की गश्त व्यवस्था मजबूत की गई और ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस संवाद बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराधों पर नियंत्रण तथा युवाओं में जागरूकता निर्माण के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनके कार्यकाल में पुलिस प्रशासन की छवि एक संवेदनशील और सक्रिय विभाग के रूप में उभरकर सामने आई।

अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण की चुनौती

अब जिले की कमान संभालने जा रहे नित्यानंद झा को एक अनुभवी और अनुशासनप्रिय अधिकारी माना जाता है। नागपुर परिमंडल-दो मैं पुलिस उपायुक्त के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई है। यवतमाल जैसे संवेदनशील जिले में कानून व्यवस्था, ग्रामीण अपराध, अवैध गतिविधियों तथा सामाजिक समन्वय को बनाए रखना बड़ी चुनौती माना जाता है। ऐसे में जिलेवासियों को उम्मीद है कि नित्यानंद झा भी अपने पूर्ववर्ती कुमार चिंता की तरह जनसंपर्क आधारित और प्रभावी पुलिसिंग को आगे बढ़ाएंगे।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी