PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

Amit Shah on PM Modi 25 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने पर अमित शाह ने गुरुग्राम में उनकी जनसेवा की तारीफ की। शाह ने 25 साल को ऐतिहासिक बताया।
amit shah gurugram pm modi 25 years
अमित शाहसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

PM Narendra Modi Seva Jyoti Yatra: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की प्रशंसा की है। हरियाणा में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने लगातार 25 साल सीएम और पीएम बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है। जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा ये 25 साल स्वर्णिम अक्षरों से लिखे जाएंगे।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत गुरुग्राम (हरियाणा) में 'विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा' को संबोधित किया।

अमित शाह ने 7 अक्टूबर को बताया ऐतिहासिक दिन

अमित शाह ने कहा कि करोड़ों लोगों को साथ लेकर लंबे समय तक शासन के शीर्ष पर बने रहना भारतीय राजनीति में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "7 अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक दिन है। साधारण परिवार से निकलकर अपनी क्षमता, नेतृत्व और जनसमर्थन के बल पर मोदी जी ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे किए हैं।"

अमित शाह ने पीएम मोदी के लगातार 25 साल सीएम और पीएम बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है और वो व्यक्ति पीएम नरेंद्र मोदी हैं। जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा ये 25 साल स्वर्णिम अक्षरों से लिखे जाएंगे।"

amit shah gurugram pm modi 25 years
PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

अमित शाह ने कहा कि इन 25 सालों में गरीबी से मुक्ति, सुरक्षित भारत, धारा 370 हटाना, नक्सलवाद समाप्त करना, राम जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ का मंदिर बनाना, देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को ऊपरी सीमा तक ले जाना और 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने जैसे अनेक ऐतिहासिक पड़ाव देखे हैं।

ये यात्रा भारत कल्याण, गरीब कल्याण, भारत गौरव की यात्रा है और इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए देशभर, हर जिले में ये सेवा ज्योति यात्रा आयोजित की है।

amit shah gurugram pm modi 25 years
PM Modi Political Journey: सेवा, संकल्प और समर्पण के 25 साल, जानें नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर की कहानी

'सेवा के 25 साल' पर 'सेवा ज्योति यात्रा'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देशभर में युवा मोदी जी के 'सेवा के 25 साल' पर 'सेवा ज्योति यात्रा' लेकर प्रमुख चौराहों पर पहुंचेंगे और वहां सेवा की मशाल प्रज्वलित करेंगे। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक युवा इस यात्रा से जुड़ें और इसे जनभागीदारी का उत्सव बनाएं।

गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। आजादी के बाद पैदा होने वाले पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में केंद्र की सत्ता पर काबिज हुए। उन्होंने 2014 से 2019 और 2019 से 2024 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा किया।

पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यकाल

2024 के संसदीय चुनावों में एक और निर्णायक जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक के अपने कार्यकाल के साथ गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री होने का गौरव भी प्राप्त है।

इस तरह पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्ष और अब भारत के प्रधानमंत्री के रूप में वे 12 साल से जनसेवा कर रहे हैं। इससे पहले, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकार के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 वर्षों तक नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। यह केवल एक औपचारिक सम्मान नहीं है, बल्कि 'राष्ट्र प्रथम' और 'नागरिक प्रथम' के सिद्धांतों से प्रेरित पीएम मोदी की असाधारण यात्रा का जश्न है।

- एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com