भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न 
यवतमाल

भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न; नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित

Yavatmal BJP: यवतमाल में भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक पूर्व मंत्री मदन येरावार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस वक्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

आंचल लोखंडे

Yavatmal political News: शासकीय विश्राम गृह, यवतमाल में जिला नेता एवं पूर्व मंत्री मदन येरावार के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) यवतमाल जिला कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने की, जबकि मंचासीन अतिथियों में भाजपा जिला अध्यक्ष एड. प्रफुल्ल चौहान, यवतमाल पुसद समन्वयक नितिन भूतड़ा, जिला महामंत्री राजू पडगिलवार और जिला उपाध्यक्ष कुणाल चोरडिया उपस्थित थे।

इस अवसर पर युवा मोर्चा की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से

  • विद्यार्थी विभाग जिला सह-संयोजक : नयन गुप्ता
  • जिला सचिव : राजेश पांडे, अविनाश चावरे, श्रेयस हरणे, सुनील वागड़कर
  • युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष :बोरी मंडल-अक्षय जाधव
  • वणी-चिखलगांव मंडल-नागेश
  • जिला कोषाध्यक्ष : आसिफ बुधवाणी

इसके अलावा, जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गौरव ठाकरे, मिलिंद शिंदे, अजय नेमाड़े, धीरज गेडाम, मंगेश चावरे, अमोल भेदुरकर, उत्तम जाधव, ज्ञानदीप पवार और धीरज काले की नियुक्ति की गई।

स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी पर जोर

बैठक में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और मजबूत करने, पार्टी के अनुशासन का पालन करने तथा भाजपा की नीतियों और लक्ष्यों को अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

भाजपा युवा मोर्चा जिला पदाधिकारियों में विधानसभावार जिम्मेदारियां इस प्रकार सौंपी गईं

  • यवतमाल विधानसभा प्रभारी-सूरज जैन
  • वणी विधानसभा प्रभारी-परीक्षित आड़े
  • रालेगांव विधानसभा प्रभारी-निलय घिनमीने
  • आर्णी विधानसभा प्रभारी-विशाल कदम
  • वहीं, विधानसभा प्रमुख के रूप में
  • यवतमाल-रोहन यादव
  • वणी-प्रज्वल ठेंगणे
  • रालेगांव -रूपेश राउत
  • आर्णी -चेतन जाधव
  • अन्य जिला पदाधिकारियों को भी विभिन्न मंडलों के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

बैठक में यवतमाल जिले के सैकड़ों युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन विस्तार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से भाजपा को जिले में और सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त