प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया ) 
यवतमाल

10वीं–12वीं छात्रों के लिए परीक्षा तनाव से निपटने को अमरावती बोर्ड की काउंसलिंग सेवा हेल्पलाइन शुरू

Mental Health Support: 10वीं–12वीं की परीक्षा के दौरान छात्रों के तनाव को कम करने के लिए अमरावती बोर्ड ने काउंसलिंग सेवा और हेल्पलाइन शुरू की है, जो परीक्षा से पहले और बाद तक उपलब्ध रहेगी।

अंकिता पटेल

Student Counselling: यवतमाल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा केवल पढ़ाई की ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के मानसिक धैर्य की भी परीक्षा होती है। हर साल परीक्षा के तनाव के कारण कुछ छात्र आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अमरावती बोर्ड ने परीक्षा अवधि के दौरान विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग (समुपदेशन) की विशेष व्यवस्था की है।

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं-12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है और परीक्षाएं नजदीक हैं। ऐसे समय में विद्यार्थियों का मनोबल बना रहे और वे किसी भी प्रकार का गलत कदम न उठाएं, इसके लिए अमरावती विभागीय शिक्षा मंडल ने काउंसलिंग शिक्षकों की नियुक्ति की है।

यह काउंसलिंग सेवा परीक्षा से पहले, परीक्षा के दौरान और परीक्षा के बाद भी उपलब्ध रहेगी। इस सेवा के माध्यम से छात्रों के परीक्षा संबंधी तनाव को कम करना, मानसिक रूप से उन्हें मजबूत बनाना तथा करियर संबंधी मार्गदर्शन देना शामिल है।

अमरावती विभागीय बोर्ड की सचिव नीलिमा टाके ने अमरावती विभाग के लिए तीन काउंसलरों की नियुक्ति की है। साथ ही परीक्षा अवधि में विद्यार्थियों के लिए एक हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। ये काउंसलर अपने-अपने जिलों से ही फोन के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को मार्गदर्शन करेंगे।

उचित सलाह देकर तनाव से बाहर निकलने मदद करेंगे

छात्र या उनके माता-पिता इन नंबरों पर कॉल कर परीक्षा से जुड़ी अपनी समस्याएं बता सकते हैं। काउंसलर उन्हें उचित सलाह देकर तनाव से बाहर निकलने में मदद करेंगे, साथ ही, काउंसलरों को मिले कॉल, समस्याओं का स्वरूप और उनके समाधान की रिपोर्ट बोर्ड को देनी होगी, इसलिए विद्यार्थियों से अपील है कि यदि परीक्षा का तनाव महसूस हो, तो घबराएं नहीं फोन उठाइए और काउंसलरों से बात कीजिए।

अमरावती विभाग के लिए काउंसलर

किशोर बनारसे: 9422449345 मनीष भडांगे: 9403413334 चंद्रशेखर गुलवाडे: 8007042402

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी