जंगली सूअर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

अकोली जहांगीर में जंगली सूअरों का आतंक, महिला पर हमला खेतों और ग्रामीणों में दहशत

Akoli Jahangir News: अकोट के अकोली जहांगीर में जंगली सूअरों का आतंक, फसलें तबाह; महिला अर्चना तायडे पर हमला, गंभीर घायल, ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से समाधान की मांग

रूपम सिंह

Akot News In Hindi: अकोट तहसील के सतपुड़ा पर्वत की तलहटी में स्थित अकोली जहांगीर क्षेत्र के खेतों में इन दिनों जंगली सूअरों के झुंड किसानों की फसलों पर कहर बरपा रहे हैं। फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ ये वन्य प्राणी अब किसानों और खेत मजदूरों पर भी हमला कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है।

ताजा घटना में अकोली जहांगीर गांव की महिला अर्चना तायडे पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में उनके पैर में गहरी चोट आई है, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अकोला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, सतपुड़ा पर्वत की तलहटी से सटे खेतों में वन्यप्राणियों के झुंड बार-बार घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों का कहना है कि जंगली सूअरों द्वारा फसलें उजाड़ना तो आम हो गया है, लेकिन अब उनका सीधे लोगों पर हमला करना चिंता का विषय बन गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि

इससे पहले भी कई बार किसानों और मजदूरों पर वन्यप्राणियों ने हमला कर उन्हें घायल किया है। प्रशासन को बार-बार सूचना देने के बावजूद अब तक इस समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते