वर्धा ट्रेन (सोर्स-सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा: चलती ट्रेन में अकेला मिला ढाई साल का मासूम, यात्रियों की सतर्कता और आरपीएफ की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू

Wardha Railway News: जबलपुर-अमरावती पैसेंजर में अकेले मिले ढाई वर्षीय बालक को यात्रियों की सजगता से वर्धा स्टेशन पर सुरक्षित उतारा गया। बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।

रूपम सिंह

Wardha RPF Child Helpline Jabalpur-Amravati Passenger: वर्धा में चलती ट्रेन में बिना अभिभावक के यात्रा कर रहे लगभग ढाई वर्षीय बालक मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों की सतर्कता के चलते बालक को सुरक्षित रूप से वर्धा रेलवे स्टेशन पर उतारकर चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द किया गया। यह घटना बुधवार, 29 तारीख को हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जबलपुर-अमरावती पैसेंजर ट्रेन में इटारसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के बाद कुछ यात्रियों की नजर एक छोटे बच्चे पर पड़ी, जो अकेला यात्रा कर रहा था।

संदेह होने पर यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना ट्रेन में मौजूद टीसी  को दी। टीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रेलवे सुरक्षा बल  (आरपीएफ) को सूचित किया। इसके बाद चलती ट्रेन में ही बच्चे के परिजनों  की तलाश की गई, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद कोई भी अभिभावक सामने नहीं आया। स्थिति को देखते हुए

आरपीएफ के अधिकारियों ने बच्चे को सुरक्षित रूप से वर्धा रेलवे स्टेशन पर उतार लिया और आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन को जानकारी दी। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद बच्चे को प्राथमिक जांच के लिए जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया।

यात्री व रेलवे प्रशासन की तत्परता सराहनीय

अधिकारियों के अनुसार, बच्चे को आगे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, यात्रियों की सजगता और रेलवे प्रशासन की तत्परता से एक मासूम की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें