वर्धा पुलिस भर्ती मैदानी परीक्षा संपन्न (सोर्सः सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा पुलिस भर्ती: 134 पदों के लिए मैदानी परीक्षा संपन्न; 3574 उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए हुए शामिल

Wardha News: वर्धा जिले में 134 पदों की पुलिस भर्ती हेतु 7313 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। 10 दिनों में 5599 उपस्थित रहे। मैदानी और शारीरिक परीक्षा के बाद 3574 पात्र और 2025 अपात्र घोषित हुए।

रूपम सिंह

Wardha Police Recruitment 2026 News: वर्धा जिले के पुलिस दल में 134 पदों की भर्ती के लिए आयोजित मैदानी व शारीरिक परीक्षा की प्रक्रिया बिना किसी अनुचित घटना के सफलतापूर्वक पूर्ण हो गई। इस भर्ती के लिए कुल 7,313 महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

11 से 23 फरवरी के बीच (अवकाश के दिन छोड़कर) कुल 10 दिनों तक पुलिस मुख्यालय मैदान में परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान 5,599 उम्मीदवार प्रत्यक्ष उपस्थित होकर मैदानी व शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,714 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद 3,574 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है, वहीं 2,025 उम्मीदवार अपात्र पाए गए।

वर्धा जिले पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रतिदिन 700 से 800 उम्मीदवारों को बुलाया गया। तड़के सुबह 5 बजे से उम्मीदवारों की दस्तावेज जांच शुरू की जाती थी। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाती थी। संपूर्ण प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय मैदान में सीसीटीवी व वीडियो कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई।

134 पदों के लिए मैदानी परीक्षा संपन्न

पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समय-समय पर भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण करते रहे। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। बाहरी जिलों से आए अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क निवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र लगभग 450 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मैदान परिसर में तैनात थे।

महिला उम्मीदवारों को अंतिम दिनों में परीक्षा के लिए बुलाया गया। कुल आवेदकों में 5,399 पुरुष, 1,913 महिला और एक तृतीयपंथी उम्मीदवार शामिल थे। परीक्षा स्थल पर पीने के पानी, वैद्यकीय सुविधा और मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। 1,600 मीटर दौड़ के लिए सेवाग्राम पुलिया से दत्तपुर टी-पॉइंट तक सिमेंट मार्ग निर्धारित किया गया था। 23 फरवरी को मैदानी व शारीरिक परीक्षा का अंतिम दिन रहा और इसके साथ ही पूरी भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू