police action (सोर्सः नवभारत) 
वर्धा

वर्धा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, 5.72 लाख का माल जब्त किया गया।

Wardha News: वर्धा में एलसीबी की बड़ी कार्रवाई सेवाग्राम नांदोरा में तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, 2.11 किलो गांजा, वाहन व मोबाइल समेत 5.72 लाख का माल जब्त किया।

रूपम सिंह

Wardha Police Drug Action News : वर्धा जिले में नशेली पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 2 किलो 11 ग्राम गांजा, वाहन व अन्य सामग्री समेत कुल 5 लाख 72 हजार 220 रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले के सभी 19 थाना क्षेत्रों में एलसीबी सहित विभिन्न टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 जनवरी को एलसीबी टीम को खुफिया जानकारी मिली, जिसके आधार पर सेवाग्राम थाना क्षेत्र के नांदोरा परिसर में कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

जिनमें मंगेश उर्फ रावण चिंतामण चांदोरे (निवासी नांदोरा), मुकेश उर्फ चिट्टा दिलीप खैरे (निवासी नई बस्ती, सेवाग्राम) और शेख शहानवाज शेख चांद (निवासी झाकिर हुसैन कॉलोनी, वर्धा) शामिल हैं।

ये भी पढ़े:-

तलाशी के दौरान वर्धा पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 किलो 11 ग्राम गांजा, एक इलेक्ट्रिक ऑटो (MH-32 AK-1891), एक दोपहिया वाहन (MH-32 BB-0747) और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। इस मामले में गांजा की आपूर्ति करने वाले गुड्डु जयराम नाग (निवासी काटापंजी, जिला बलांगी, ओडिशा) समेत कुल चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल और अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में एलसीबी के पीआई विनोद चौधरी, पीएसआई सलाम कुरेशी तथा टीम के कर्मी अरविंद येनुरकर, रोशन निंबोलकर, रवि पुरोहित, सागर भोसले, अभिषेक नाईक आदि द्वारा की गई।

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश