प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
वर्धा

न्यू ईयर ईव पर वर्धा पुलिस हाई अलर्ट; हुड़दंग, नशे और अवैध शराब पर सख्ती

Wardha Police: न्यू ईयर ईव पर वर्धा पुलिस अलर्ट मोड में है। 19 थाना क्षेत्रों में कड़ा बंदोबस्त, 10 चेकपोस्ट और ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के जरिए हुड़दंग और नशे पर सख्ती की जाएगी।

प्रतीक पाण्डेय

Wardha News: नववर्ष के स्वागत को लेकर जिले में बढ़ते उत्साह के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वर्धा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। 31 दिसंबर की रात किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए जिले के सभी 19 पुलिस थाना क्षेत्रों में कड़ा बंदोबस्त तैनात किया जाएगा। पुलिस हुड़दंगियों, नशे में वाहन चलाने वालों और झगड़ा-फसाद करने वालों पर पैनी नजर रखेगी।

पुलिस प्रशासन को आशंका है कि न्यू ईयर ईव के दौरान बाहरी जिलों और राज्यों से अवैध रूप से शराब की तस्करी हो सकती है। इसे रोकने के लिए जिले की सीमाओं पर 10 चेकपोस्ट लगाए जा रहे हैं, जहां हर आने-जाने वाले वाहन की सघन जांच की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने और नियमित पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिए हैं।

होटल-रिसॉर्ट्स पर छापेमारी, ड्रंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई

31 दिसंबर की सुबह से ही ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच शुरू कर दी जाएगी। रात के समय जिले के होटल, रिसॉर्ट और लॉज में पुलिस टीमें निरीक्षण करेंगी, ताकि कोई भी नियम उल्लंघन न हो।

पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए

14 पुलिस निरीक्षक, 73 एपीआई/पीएसआई, 576 महिला व पुरुष पुलिसकर्मी, क्यूआरटी, स्ट्राइकिंग फोर्स, एलआईयू, एटीबी और एलसीबी की टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा लगातार गश्त भी की जाएगी।

जिले की सीमाओं पर 10 चेकपोस्ट, हर वाहन की होगी जांच

न्यू ईयर ईव को देखते हुए जिले की सीमाओं पर विशेष चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जिनमें सिंदी, आर्वी, आष्टी, समुद्रपुर, देवली, पुलगांव, अल्लीपुर और तलेगांव क्षेत्र शामिल हैं। इन चेकपोस्टों पर एएसआई और पुलिसकर्मियों की विशेष टीम तैनात रहेगी, जो हर वाहन की बारीकी से जांच करेगी। पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति, संयम और कानून का पालन करते हुए नववर्ष का स्वागत करें।

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं