नए साल के जश्न पर लगी रोक, इन शहरों में सार्वजनिक जगहों पर नहीं कर सकेंगे मस्ती, वजह भी बेहद बड़ी

New Year Eve Celebrations Banned:कई बड़े शहरों में न्यू ईयर ईव कार्यक्रम रद्द या सीमित कर दिए गए हैं। पेरिस, सिडनी, टोक्यो, बेलग्रेड में आयोजनों पर रोक लगी है। न्यूयॉर्क में सुरक्षा के बीच जश्न होगा।
New Year Eve celebrations banned in these cities, for a significant reason
नए साल के आगमन को लेकर आतिशबाजी। फाइल फोटो, इमेज-सोशल मीडिया
Updated on

New Year Party: दुनिया के कई बड़े शहरों में नए साल की पूर्व संध्या यानी न्यू ईयर ईव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम रद्द कर दिए गए या उनकी सुरक्षा व्यवस्था बहुत अधिक सख्त कर दी गई है। इसका कारण बढ़ता खतरा है। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि आतंकी हमलों की आशंका, हाल में हुईं हिंसक घटनाएं और बहुत अधिक भीड़ जुटने से होने वाले हादसों को देखते हुए फैसले लिए गए हैं।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में चैंप्स एलिसीज पर होने वाला न्यू ईयर ईव कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया। यह निर्णय पुलिस की सलाह पर किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह इलाका बहुत ज्यादा व्यस्त रहता है। यहां भीड़ का अनियंत्रित होना भगदड़ का कारण बन सकता है। वैसे, आर्क डी ट्रायंफ पर आतिशबाजी होगी, लेकिन लाइव कॉन्सर्ट की जगह पहले से रिकॉर्ड किया गया कार्यक्रम दिखाया जाएगा।

सिडनी में बॉन्डी बीच समेत इन स्थानों पर सेलिब्रेशन रद्द

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर होने वाले न्यू ईयर ईव कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। हाल में यहां हुए घातक आतंकी हमले के बाद यह निर्णय लिया गया है। जापान की राजधानी टोक्यो में शिबुया का मशहूर न्यू ईयर काउंटडाउन रद्द किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यहां बहुत भीड़ जुटती है। इससे हादसों या हमलों का खतरा रहता है। सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में नए साल के कार्यक्रम रद्द किए गए हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में टाइम्स स्क्वायर पर होने वाला बॉल ड्रॉप कार्यक्रम तय समय पर होगा। यहां करीब 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है।

लॉस एंजेलिस में आतंकी हमले की साजिश हुई नाकाम

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाले बड़े बम धमाके की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस महीने की शुरुआत में मोजावे रेगिस्तान में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ये लोग हमले की तैयारी और रिहर्सल में जुटे थे। एफबीआई ने बताया कि संदिग्ध लोग इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) सेलॉस एंजेलिस के अलग-अलग इलाकों में एक साथ हमले करने की योजना बना रहे थे। लॉस एंजेलिस में नए साल के कार्यक्रम रद्द नहीं किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com