Life Jackets (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
वर्धा

आपदा से निपटने सज्ज हुआ वर्धा प्रशासन, जरुरी संसाधन उपलब्ध, 77 लाइफ बॉय तैनात

Monsoon Preparedness: मानसून के सक्रिय होने से पहले वर्धा जिला प्रशासन ने बाढ़ और अन्य आपदाओं से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

आंचल लोखंडे

Wardha Disaster Management: वर्धा जिले में मानसून के सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने संभावित आपदा परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारी वर्षा के दौरान बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की निगरानी में सभी संबंधित विभागों की यंत्रणा को सतर्क एवं सज्ज रखा गया है। प्रशासन द्वारा तहसील स्तर तथा विभिन्न विभागों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें बोट, लाइफ जैकेट, मेगा फोन, स्ट्रेचर सहित अन्य राहत एवं बचाव सामग्री शामिल है।

जिले के विभिन्न विभागों में कुल 77 लाइफ बॉय भी तैयार रखे गए हैं। इसके अलावा सभी तहसीलों में आपदा नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिए गए हैं। वर्धा जिले से 12 प्रमुख नदियां होकर गुजरती हैं। इन नदियों के किनारे लगभग 213 गांव स्थित हैं, जहां बाढ़ की स्थिति बनने की आशंका रहती है। वहीं 27 स्थानों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

बाढ़ आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी

भारी बारिश के दौरान इन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित होता है तथा खेतों में पानी भरने से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचता है। गत वर्ष जिले में हुई भारी बारिश के कारण कई लोगों की जान गई थी तथा अनेक पशु भी आपदा की चपेट में आ गए थे। हर वर्ष ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने इस बार भी समय रहते सभी संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

178 लाइफ जैकेट, 18 बोट और 35 टेंट तैयार

आपदा प्रबंधन के लिए प्रशासन ने 18 बोट, 178 लाइफ जैकेट, 27 मेगा फोन, 32 फोल्डिंग स्ट्रेचर, 25 सर्च लाइट, 77 लाइफ बॉय, 20 प्राथमिक उपचार किट, 111 गॉगल्स, 22 रोप एवं रेस्क्यू किट, 99 गमबूट तथा 35 टेंट उपलब्ध कराए हैं।

इन विभागों को उपलब्ध कराए गए संसाधन

आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग, जिले की सभी आठ तहसीलें, जिला होमगार्ड, जिलाधिकारी कार्यालय तथा नगर परिषद को आवश्यक संसाधनों का वितरण किया गया है। साथ ही सभी तहसील स्तरों एवं संबंधित विभागों के पास बचाव एवं खोज दल भी तैयार रखे गए हैं। हाल ही में जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। प्रशासन ने नागरिकों से भी बारिश के मौसम में सतर्क रहने और आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साधन-सामग्री का विवरण

संसाधन संख्या
बोट 18
मेगा फोन 27
फोल्डिंग स्ट्रेचर 32
सर्च लाइट 25
लाइफ बॉय 77
फर्स्ट एड किट 20
गॉगल्स 111
रेस्क्यू किट 22
गम बूट 99
टेंट 35
लाइफ जैकेट 178

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज