सलाम ऐसे जज्बे को! नागपुर के 70 वर्षीय बुजुर्ग ने जीवनभर की जमा-पूंजी देश के वीरों पर की न्योछावर

Nagpur Retired Bank Employee: नागपुर के सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी श्रीकांत सहस्रबुद्धे ने देश के सैनिकों के सम्मान में आर्मी सेंट्रल वेलफेयर फंड को 25.51 लाख रुपये दान किए।
Salute to such spirit! A 70-year-old man from Nagpur dedicated his life's savings to the nation's heroes.
श्रीकांत सहस्रबुद्धे, सेना कल्याण निधि, दान, नागपुर, देशभक्ति,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Nagpur Army Central Welfare Fund: नागपुर राष्ट्र सेवा और सामाजिक प्रतिबद्धता का एक अत्यंत प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है जहां एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी ने अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी देश के वीर सैनिकों के नाम कर दी। 70 वर्षीय श्रीकांत सहस्रबुद्धे ने, जो एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी हैं, 'आर्मी सेंट्रल वेलफेयर फंड' में 25.51 लाख रुपये की बड़ी धनराशि दान दी है। उन्होंने 11 जून 2026 को उत्तर महाराष्ट्र और गुजरात सब-एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मेजर जनरल नवतेज एस। सोहल (सेना मेडल) को यह चेक भेंट किया।

क्यों लिया यह निर्णय

श्रीकांत सहस्त्रबुद्धे ने यह धनराशि अपने और अपनी पत्नी के साथ दुनिया घूमने के सपने को पूरा करने के लिए बचाकर रखी थी। दुर्भाग्यवश उनकी सेवानिवृत्ति से 6 महीने पहले ही उनकी पत्नी का निधन हो गया जिससे उनका वह सपना अधूरा रह गया।

उनके बच्चे अपने जीवन में अच्छी तरह से स्थापित हैं। अपनी पत्नी के गुजर जाने के बाद उन्होंने और उनके परिवार ने इस राशि को किसी नेक कार्य में लगाने का निर्णय लिया और अंततः इसे देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।

फंड का उपयोग

  • 'आर्मी सेंट्रल वेलफेयर फंड' का उपयोग मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्यों के लिए किया जाता है
  • सेवारत सैनिकों का कल्याण
  • युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों की सहायता।
  • दिव्यांग सैनिकों का पुनर्वास और सहायता।
  • वीर नारियों का कल्याण।
  • श्रीकांत सहस्रबुद्धे का यह निस्वार्थ त्याग समाज के लिए एक प्रेरणा है जो यह दर्शाता है कि राष्ट्र प्रेम से बड़ा कोई और उद्देश्य नहीं हो सकता।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com