Wardha Electricity News: वर्धा जिले में महावितरण के लगभग 3.55 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब 51 हजार उपभोक्ताओं पर बिजली बिल के रूप में कुल ₹12.32 करोड़ की बकाया राशि है। बकाया की समय पर वसूली सुनिश्चित करने के लिए महावितरण ने विशेष अभियान शुरू किया है। नोटिस दिए जाने के बावजूद बिल का भुगतान जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
महावितरण ने जिले में 3 लाख 28 हजार घरेलू, 22 हजार 189 व्यावसायिक तथा 4 हजार 858 औद्योगिक उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया है। हालांकि, बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं द्वारा बिल का भुगतान नहीं किए जाने से बकाया राशि बढ़कर 12 करोड़ 32 लाख तक पहुंच गई है।
महावितरण के अधिकारी बकायादार उपभोक्ताओं से संपर्क कर समय पर बिल अदा करने की अपील कर रहे हैं। इसके बावजूद भुगतान नहीं करने वालों के विरुद्ध विजली आपूर्ति काटने की कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अनुसार, जुलाई माह में अब तक 600 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बकाया बिल नहीं चुकाने के कारण बंद की जा चुकी है।
ये भी पढ़े: NEET धांधली के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, वर्धा में हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार को दिया अल्टीमेटम
महावितरण के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन बकाया के कारण काटा गया है, उन्हें पूरा बकाया जमा करने के साथ रैरिकनेक्शन शुल्क भी देना होगा। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू की जाएगी। महावितरण, वर्धा की अधीक्षक अभियंता स्मिता पारखी ने कहा कि जिले के 51 हजार उपभोक्ताओं पर कुल 12.32 करोड़ की रकम बकाया है।