वर्धा न्यूज 
वर्धा

वर्धा में खाने के बिल पर विवाद, होटल में खूनी संघर्ष, युवती समेत 7 लोगों ने मालिक और वेटर को पीटा

Wardha news: वर्धा के नागठाना में बिल को लेकर हुए विवाद में युवती सहित 7 लोगों ने होटल में तोड़फोड़ की और मालिक व वेटर को पाइप से पीटा। सावंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें।

प्रतीक पाण्डेय

Wardha Hotel bill dispute: वर्धा जिले के नागठाना परिसर स्थित एक होटल में खाने के बिल को लेकर उपजा मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। होटल में खाना खाने आए छह से सात युवकों ने बिल देने के बजाय हंगामा शुरू कर दिया और होटल में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान हमलावरों ने होटल संचालक और वेटर पर लकड़ी और स्टील के पाइप से जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना में शामिल हमलावरों में एक युवती भी बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सावंगी मेघे निवासी राहुल संजय जयस्वाल (32) ने नागठाना परिसर में 'टू स्काय होटल' किराए पर लेकर चलाने के लिए लिया है। 20 दिसंबर की रात राहुल अपने स्टाफ के साथ होटल की लाइटें बंद कर खाना खा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और खाना ऑर्डर किया। खाना खत्म होने के बाद जब बिल मांगा गया, तो युवकों ने बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने गालियां देते हुए होटल में रखे सामान को तोड़ना शुरू कर दिया।

स्टील पाइप और लकड़ी से हमला

आरोपियों का गुस्सा यहीं नहीं थमा। उन्होंने होटल संचालक राहुल जयस्वाल और वेटर प्रशांत झामरे पर लकड़ी और स्टील के पाइप से हमला बोल दिया। इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस तोड़फोड़ और मारपीट से पूरे नागठाना परिसर में हड़कंप मच गया है।

नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

घटना के अगले दिन, 21 दिसंबर को पीड़ित राहुल जयस्वाल ने सावंगी मेघे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लालजी यादव, सुयोग टाले उर्फ पिके, शुभम शेडे, गुंजन म्हैसकर, कार्तिक भौमले, सनी और एक अज्ञात युवती के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा