वर्धा में जलसंकट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
वर्धा

वर्धा में जलसंकट से निपटने की तैयारी, जिलाधिकारी ने 178 नल योजना दुरुस्ती कार्यों को दी मंजूरी

Wardha Water Crisis: वर्धा जिले के 757 गांवों में संभावित जलसंकट को देखते हुए प्रशासन ने 876 उपाय योजनाओं का प्रारूप तैयार किया है, जिसमें से 178 नल दुरुस्ती कार्यों को मंजूरी मिल गई है।

रूपम सिंह

Water Supply Wardha News: वर्धा जिले में जलसंकट से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। कृति प्रारुप में दर्ज किये गए कामों को अब एक एक कर मंजूरी मिल रही है। अब तक नल योजना विशेष दुरुस्ती के 178 कामों को जिलाधिकारी ने मंजूरी दे दी है। आगामी दिनों में और कुछ कामों को मंजूरी मिलने की संभावना है। सभी कामों को समय रहते शुरू करने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही साथ पंचायत समिति स्तर पर निजी कुओं के अधिग्रहन के कुछ प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने की जानकारी है।

आगामी दिनों में सार्वजनिक कुओं के गहराईकरण व नए हैन्डपंप निर्माण के प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखे जाएंगे, ऐसा बताया गया। इस बार जिला प्रशासन ने दो चरण में कृति प्रारूप तैयार किया है। इसमें लगभग 757 गांवों में जलसंकट के आसार व्यक्त किये गए हैं। गांवों में आवश्यकता के अनुसार करीब 876 उपाययोजना के काम करने है।

इसमें विशेष नल योजना दुरुस्ती, नई हैन्डपंप, सार्वजनिक कुओं का गहराईकरण व निजी कुओं का अधिग्रहन के कामों का समावेश है। इनमें से वर्तमान में नल योजना विशेष दुरुस्ती के कामों को प्राथमिकता दी जा रही है। अब तक जिलाधिकारी के सामने 178 कामों के प्रस्ताव पेश किये गए थे। इन सभी कामों को मंजूरी मिलने की जानकारी है।

शीघ्र होगी कार्यों की शुरुआत

आगामी एक दो दिनों में पुनः कुछ कामों को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शीघ्र निपटाकर कामों की शुरूआत की जाएगी। समय रहते काम होने पर जलसंकट स्थिति पैदा होने वालों गांवों में वर्धा नागरिकों को राहत मिल सकती है। इसके अलावा नए हैन्डपंप व सार्वजनिक कुओं का गहराईकरण के कामों के प्रस्ताव भी तैयार किये गए हैं। शीघ्र ही कामों को शुरुआत की जाएंगी, ऐसा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने बताया है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय