वर्धा बांध(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
वर्धा

वर्धा: सेलू तहसील के बोर बांध से नदी में छोड़ा गया पानी, तटीय गांवों के लिए प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Bor Dam Wardha: वर्धा की सेलू तहसील में भीषण गर्मी और जल संकट को देखते हुए बोर बांध से नदी में पानी छोड़ा गया है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने की अपील की है।

रूपम सिंह

Wardha Bor Dam Water Release: सेलू तहसील के बोर परियोजना से बुधवार, 20 मई की शाम 5 बजे बोर नदी में पानी छोड़े जाने की घटना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग की संयुक्त अनुमति के बाद यह नियंत्रित जलप्रवाह शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य नदी किनारे बसे गांवों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करना तथा पशुधन की जल आवश्यकता को पूरा करना बताया गया है।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, यह पानी छोड़ा जाना पूरी तरह नियोजित प्रक्रिया के तहत किया गया है, जिसमें बोर परियोजना के जल भंडारण और वितरण की स्थिति को ध्यान में रखा गया। वर्धा जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस जल प्रवाह का उद्देश्य केवल आवश्यक क्षेत्रों में जल उपलब्ध कराना है, ताकि भीषण गर्मी और संभावित जल संकट के दौरान ग्रामीण इलाकों को राहत मिल सके।

इसी के साथ, बोर नदी और इसके सहायक नालों के किनारे बसे गांवों के लोगों के लिए प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने की अपील जारी की है। नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि की संभावना को देखते हुए सेलू नागरिकों, किसानों और पशुपालकों को नदी पात्र से दूर रहने तथा अनावश्यक आवागमन से बचने की सलाह दी गई है।

स्थानीय प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि लोग अपने पशुधन, कृषि उपकरण और घरेलू सामग्री को सुरक्षित स्थानों पर पहले से ही स्थानांतरित कर लें। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल प्रशासन और अधिकृत विभागों द्वारा जारी सूचनाओं का पालन करने को कहा गया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सूचना जारी की जाएगी।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा