समृद्धि महामार्ग विवाद प्रतीकात्मक तस्वीर  सोर्स-सोशल मीडिया
वर्धा

समृद्धि महामार्ग पर RTO विवाद गरमाया, ट्रेलर चालक के समर्थन में उतरे ट्रांसपोर्टर; CM से हस्तक्षेप की मांग

Samruddhi Highway Dispute: समृद्धि महामार्ग पर RTO अधिकारियों और ट्रेलर चालक के विवाद पर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने CM से हस्तक्षेप और ई-चालान व्यवस्था लागू करने की मांग की।

रूपम सिंह

Samruddhi Expressway Wardha RTO Dispute: समृद्धि महामार्ग पर वर्धा जिले के पास ट्रेलर चालक और आरटीओ अधिकारियों के बीच हुई नोकझोंक का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। ट्रेलर चालक के समर्थन में ट्रांसपोर्टर और अन्य ट्रक ड्राइवर सामने आए हैं। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

RTO विवाद के बाद हाईवे किया जाम

जानकारी के अनुसार, आरटीओ अधिकारियों के साथ विवाद के बाद नाराज ट्रेलर चालक ने समृद्धि महामार्ग पर अपना वाहन खड़ा कर रास्ता रोक दिया था। इससे मुंबई की ओर जाने वाली लेन करीब एक घंटे तक बाधित रही। इसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने रखी अपनी बात

संगठन के सलाहकार ने कहा कि वे हाईवे अवरुद्ध करने या कानून को अपने हाथ में लेने का समर्थन नहीं करते हैं। हालांकि, सरकार को यह भी समझना होगा कि आखिर किन परिस्थितियों में एक ड्राइवर को इस तरह का कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनके अनुसार, यह केवल एक चालक का मामला नहीं है, बल्कि ट्रांसपोर्टरों और ड्राइवरों में बढ़ते असंतोष का गंभीर संकेत है।

ई-चालान के दौर में मैनुअल कार्रवाई पर सवाल

ट्रांसपोर्ट संगठन ने हाईवे पर मैनुअल हस्तक्षेप को लेकर सवाल उठाए हैं। संगठन का कहना है कि जब ई-चालान के लिए तकनीक उपलब्ध है, तो हाईवे पर अनावश्यक मैनुअल कार्रवाई की जरूरत क्यों पड़ रही है। वास्तविक ब्रेकडाउन या आपात स्थिति में फंसे वाहनों को पहले सहायता मिलनी चाहिए, केवल चालान पर जोर नहीं होना चाहिए।

2023 के आंदोलन का भी दिया उदाहरण

संगठन ने वर्ष 2023 में हिट एंड रन कानून को लेकर ड्राइवरों की आशंकाओं का भी हवाला दिया। उनका कहना है कि उस समय ड्राइवरों की चिंताओं को समय रहते गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके बाद देशव्यापी आंदोलन हुआ था। बाद में गृह मंत्रालय के साथ बातचीत और लिखित आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हो सकी थी।

सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मौजूदा विवाद में हस्तक्षेप कर ड्राइवरों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों की चिंताओं पर ध्यान देने की मांग की है। संगठन का कहना है कि सड़क परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ड्राइवरों और प्रशासन के बीच भरोसा कायम करना जरूरी है।

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई