मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का लीडरशिप स्टाइल: सहयोगियों का मजबूत बचाव और परफेक्ट तैयारी पर खास जोर

Fadnavis Leadership Style: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी तथ्याधारित कार्यशैली और सहयोगियों को हर विषय में तैयार रखने पर विशेष जोर देते हैं। यही उनकी नेतृत्व शैली की प्रमुख पहचान मानी जाती है।
Chief Minister Devendra Fadnavis's leadership style: Strong defense of colleagues and a special emphasis on meticulous preparation.
देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री, कार्यशैली,(नवभारत डिजाइन फोटो)
Updated on

Nagpur Devendra Fadnavis Leadership Approach: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कार्यशैली उन्हें अलग पहचान दिलाती है। वे केवल सभागृह में अपने सहयोगियों का प्रभावी ढंग से बचाव ही नहीं करते, बल्कि उन्हें विषय की पूरी और तथ्यात्मक जानकारी रखने के लिए भी लगातार मार्गदर्शन देते हैं। यही कारण है कि वे अपनी टीम को हर विषय में परफेक्ट बनाने पर विशेष जोर देते हैं।

तथ्यों पर विशेष जोर

हाल ही में बच्चों पर मोबाइल के प्रभाव। को लेकर चर्चा के दौरान अधिकारियों ने जवाब दिया कि मोबाइल का बच्चों पर कोई बुरा असर नहीं होता। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए जवाब में सुधार करने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि बच्चों पर मोबाइल का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने तथ्यात्मक जानकारी ही दर्ज करने पर जोर दिया। इससे उनकी कार्यशैली और विषयों पर गहरी पकड़ का परिचय मिलता है।

अध्ययनशील और सजग नेतृत्व

मुख्यमंत्री फडणवीस कामकाज के प्रत मेशा सजग रहते हैं और छोटी-से-छोटी बात पर भी गंभीरता से ध्यान देते हैं। उनके नेतृत्व में कार्य करते हुए राजनीति के साथ-साथ प्रशासन और जिम्मेदार कार्यशैली के भी महत्वपूर्ण पाठ सीखने का अवसर मिलता है। वे हर निर्णय से पहले विषय का गहन अध्ययन करते हैं और तथ्यों के आधार पर निर्णय लेने में विश्वास रखते हैं।

विदर्भ के विकास को नई दिशा

विदर्भ से उनका विशेष आत्मीय संबंध रहा है। इस क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं को गति दी। सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लिए गए निर्णयों ने विदर्भ के विकास नई दिशा दी।

उनकी सोच हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की रही है। को प्रेरणादायी व्यक्तित्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कारण विदर्भ के विकास कार्यों को नई गति मिली है।

उनके साथ संबंध केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि जनसेवा के साझा संकल्प का प्रतीक हैं। उनका लक्ष्य विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और महाराष्ट्र को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करना है। उनके नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

युवा जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में मेरे जैसे अनेक युवा जनप्रतिनिधियों को अपनी क्षमता सिद्ध करने का अवसर मिला। उनके मार्गदर्शन में राज्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहा हूं। पांच विभागों के साथ वर्धा और भंडारा जिले के पालकमंत्री पद की जिम्मेदारी होने के बावजूद उनके मार्गदर्शन के कारण इन दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर पा रहा हूं।

जनहित के निर्णयों में तत्पर

विभाग की किसी भी समस्या अथवा महत्वपूर्ण निर्णय के समय उनका मार्गदर्शन सहज उपलब्ध होता है। जनता और विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर वे त्वरित निर्णय लेने में तत्पर रहते हैं। उनके मार्गदर्शन से वर्धा और भंडारा जिलों के विकास को नई गति मिली है।

कानून-व्यवस्था को सुदृढ करने, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सहकार क्षेत्र को मजबूती देने, खनन से जुड़े विषयों पर संतुलित निर्णय लेने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उन्होंने निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है।

जन्मदिन प्रेरणा का अवसर

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जन्मदिन केवल शुभकामनाएं देने का अवसर नहीं, बल्कि उनके सुशासन, ईमानदारी, विकासोन्मुख सोच और जनसेवा के संकल्प से प्रेरणा लेने का भी अवसर है। काम के प्रति उनकी निष्ठा, अध्ययनशीलता और दूरदर्शी नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें तथा उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहे।

-डॉ. पंकज भोयर, (गृह ग्रामीण, गृहनिर्माण, शालेय शिक्षण, सहकार, खनिकर्म तथा पालकमंत्री वर्धा-भंडारा)

Navbharat Live
navbharatlive.com