प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा में एटीएम बदलकर 80 हजार की ठगी, मदद के बहाने आरोपी ने की सेवानिवृत्त शिक्षक से धोखाधडी, FIR दर्ज

Arvi ATM Fraud Case: आर्वी में सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ 80 हजार की धोखाधड़ी। मदद के बहाने अज्ञात व्यक्ति ने बदला एटीएम कार्ड और पिन चुराकर खाते से साफ की रकम। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

रूपम सिंह

Wardha Retired Teacher Fraud News: वर्धा में अवसर देख एटीएम कार्ड बदलकर एटीएम केंद्र से 80 हजार रुपये निकाले गए, उक्त घटना आर्वी के बसस्थानक परिसर में सामने आयी। सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ ही धोखाधड़ी मामले में आर्वी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्वी के राष्ट्रसंत वार्ड निवासी सुरेश महादेव अहिव (68) सेवानिवृत्त शिक्षक है। 6 फरवरी की दोपहर डेढ़ बजे वे पैसे निकालने के लिए बसस्थानक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम केंद्र पर पहुंचे। जहां लोगों की भीड़ थी।

दो मशीन में से एक खाली मशीन पर वे गए, तीन से चार बार रुपये निकालने की कोशिश की, परंतु रुपये नहीं निकल रहे थे। वहां मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें मदद करने की बात कही, थोड़ी देर बाद उक्त व्यक्ति वहां से निकल गया, अहिव भी वहां से निकल कर बैंक में पहुंचे।

जहां उन्हें बैंक अधिकारी ने बताया कि, आपके बैंक खाते से चार बार प्रत्येकी 10 हजार इस प्रकार 40 हजार रुपये निकाले गए। परंतु उक्त राशि मैने नहीं निकाली, ऐसा अहिव ने बताया। इस पर अधिकारी ने तो, आपके रुपये वापिस खाते में आ जाएंगे, ऐसा कहा। दूसरे दिन 7 फरवरी को अहिव इनके मोबाइल पर चार बार 9 हजार रुपये व एक बार 4 हजार रुपये निकाले जाने संबंध में मैसेज मिला।

चोरीछुपे पीन नंबर प्राप्त किया

अहिव पुनः बैंक में पूछताछ करने पहुंचे। जहां उन्होंने एटीएम कार्ड दिखाने पर उक्त कार्ड किसी शबाना नामक महिला का होने की बात सामने आयी। संबंधित व्यक्ति ने सुरेश अहिव के आंखो में धूल झोंक कर एटीएम कार्ड बदल दिया। चोरीछुपे पीन नंबर प्राप्त कर चोरी को अंजाम दिया। प्रकरण में आर्वी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाच शुरू कर दी है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप