वर्धा: सेवाग्राम मार्ग के ROB की हालत जर्जर, 24 घंटे आवाजाही में खतरा; नागरिकों ने की स्थायी मरम्मत की मांग

Sevagram Road ROB News: सेवाग्राम मार्ग पर स्थित पुराना उड़ान पुल जर्जर अवस्था में है। गहरे गड्ढों और टूटे फुटपाथ के कारण वाहन चालक और पैदल यात्री जान जोखिम में डाल रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी से बड़े
The ROB on Sevagram Road is in a dilapidated condition, threatening 24-hour traffic; citizens demand permanent repairs.
सेवाग्राम मार्ग के ROB की हालत जर्जर (सोर्सः नवभारत)
Updated on

Wardha Sevagram Bridge Potholes News: सेवाग्राम मार्ग का आरओबी इन दिनों जर्जर अवस्था में है। यह उड़ान पुल काफी पुराना होने से दिन-ब-दिन जीर्ण होते जा रहा है। पुल के मार्ग पर गहरे व चौढें गहुँ गिर गये हैं। इन गड्डों से वाहन गुजरते ही अनियंत्रित होकर हादसे का डर लगा रहता है। यही नहीं तो पुल पर दिये गए फुटपाथ भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जगह-जगह फुटपाथ के रपटे टूट चूके है। परिणमावश यहां से चलना भी मुश्किल हो गया है।

24 घंटे आवाजाही में खतरा

मजबूरण लोग मार्ग से गुजरते है। इससे हादसे का डर बना रहता है। इस ओर संबंधितों ने गंभीरता से ध्यान देने की मांग नागरिक कर रहे हैं। बता दे कि, वर्धा-सेवाग्राम के बिच मार्ग पर उड़ान पुल है। इस आरओबी के निर्माण को अनेक वर्ष हो चुके हैं। इस उड़ान पुल की वर्तमान स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। सुरक्षा दीवार से लेकर फुटपाथ की अवस्था दयनीय है।

वर्धा से एमआईडीसी, सेवाग्राम अस्पताल सहित समुद्रपुर की दिशा में जाने वाले वाहन इसी पुल से गुजरते हैं। सेवाग्राम अस्पताल होने से चौबीस घंटे इस मार्ग से परिवहन शुरू रहता है। पुल से गुजरने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। इसी पुल से एक मार्ग एफसीआई गोदाम व बरबडी की दिशा में जाता है।

कई बार इस पुल की समस्या को लेकर संबंधित विभाग की ओर शिकायत की गई। परंतु कोई इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। इन गड्डों के कारण आये दिन पुल पर हादसे घटते है। बीच के दिनों में स्थिति यह पैदा हुई थी कि, पुल पर गिरे गड्डों से नीचे ट्रेन की पटरी तक दिख जाती थी। उस समय गड्डों पर केवल लिपापोती की गई। परंतु अब धीरे-धीरे गड्डुं पुनः बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में किसी बढी अनहोनी का डर लगा हुआ है।

दोनों छोर के फुटपाथ पूर्णतः हुए क्षतिग्रस्त

आरओबी पुल पर दोनों छोर से फुटपाथ दिये गए है। परंतु फुटपाथ के सीमेंट के रपटे पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे गिर गये है। यहां से चलना भी मुश्किल हो गया है। पैदल चल रहा व्यक्ति फुटपाथ की बजाये मार्ग से गुजरता है। ऐसे में रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों का डर उन्हें रहता है। इस पुल की स्थायी मरम्मत करने की मांग नागरिक कर रहे है।

Navbharat Live
navbharatlive.com