जंगली सूअर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वर्धा

हिंगनघाट में जंगली सूअर का आतंक: वडनेर और आजनसरा में हमला कर महिला व पुरुष को किया गंभीर रूप से घायल

Hinganghat News: हिंगनघाट तहसील के वडनेर और आजनसरा में जंगली सूअर ने दो अलग-अलग घटनाओं में खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। दोनों घायलों को ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रूपम सिंह

Hinganghat Wild Boar Attack: हिंगनघाट तहसील के वडनेर और आजनसरा क्षेत्र में जंगली सूअर के हमले में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 मई को वडनेर परिसर स्थित कुंभारे के खेत में मीरा किरणे मेश्राम (55) पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया।

बताया गया कि मीरा अस्थायी झोपड़ी में रह रही थीं और शनिवार शाम करीब 4 बजे शौच के लिए बाहर गई थीं। इसी दौरान अचानक जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल महिला को तत्काल ग्रामीण अस्पताल वडनेर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मीरा मेश्राम मूल रूप से बोर्डा, जिला चंद्रपुर की निवासी बताई गई हैं।

वहीं दूसरी घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे आजनसरा क्षेत्र में हुई। कैलास देवराव मोहिजे (46) निवासी आजनसरा, खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें भी उपचार के लिए ग्रामीण अस्पताल वडनेर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता सचिन महाजन ने वन विभाग वर्धा को दी।

बढ़ते हमलों को लेकर ग्रामीणों में चिंता

सूचना मिलते ही वन विभाग की अधिकारी स्नेहल सुखदेव अस्पताल पहुंचीं और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी। क्षेत्र में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। साथ ही किसानों से खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां