जब्त वाहन (फोटो नवभारत) 
वर्धा

शराब पीकर चला रहा था गाड़ी, पुलिस ने जब्त की गाड़ी, लाइसेंस रद्द करने की होगी कार्रवाई

Wardha News: वर्धा में शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चला रहे चालक को पुलिस ने धर दबोचा। वाहन जब्त कर भारी जुर्माना ठोका गया। पुलिस चेकिंग के दौरान यह मामला सामने आया है।

आकाश मसने

Wardha Drink And Drive Case: वर्धा जिले में शराब के नशे में वाहन चलाना एक चालक को भारी पड़ गया। यातायात पुलिस ने न केवल वाहन जब्त किया बल्कि चालक पर भारी जुर्माना भी ठोका है। मामला मंगलवार, 9 सितंबर की शाम का है। जब एक तेज रफ्तार मालवाहक को रोककर चेकिंग की गयी तो सारा मामला खुल गया और पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार रात करीब 7 से 8 बजे के बीच शहर के मार्केट क्षेत्र में मालवाहक वाहन (क्रमांक एमएच 32 क्यू 2675) तेजी से जा रहा था। ऐसा लग रहा था ति ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। यातायात पुलिस को संदेह होने पर वाहन को रोका गया। चालक की पहचान मनीष मनोहर सहारे के रूप में हुई। पूछताछ में उसके शराब के नशे में होने की बात सामने आई। तुरंत उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया।

जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई

वर्धा यातायात पुलिस ने चालक पर जुर्माना ठोका है। इतना ही नहीं, उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव एआरटीओ को भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में लापरवाही से वाहन चलाना या नशे की हालत में ड्राइविंग करना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि यह आम जनता की जान के लिए भी खतरा है।

यातायात विभाग की अपील

यातायात विभाग प्रमुख विलास पाटिल ने अपील की है कि कोई भी वाहन चालक शराब पीकर वाहन न चलाए और सड़कों पर सावधानी से वाहन चलाए। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को जन अदालत का आयोजन होगा, जिसमें जिन वाहनों पर जुर्माना बकाया है, उनके मालिक पहुंचकर अपना प्रकरण हल कर सकते हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z